स्त्रियों को रात में कैसे सोना चाहिए? वास्तु के अनुसार, पति-पत्नी को कैसे सोना चाहिए?

रात में स्त्रियों को कैसे सोना चाहिए

Marriage Vastu Tips for Good Relationships: स्त्रियों के सोने का सबसे अच्छा तरीका क्या है? स्त्री को रात में कैसे सोना चाहिए? महिला को रात में सोते समय सिर किस दिशा में रखना चाहिए? इस प्रकार के कई सवाल होते हैं जो अक्सर आपको परेशान करते हैं। आइए जानते हैं कि रात में स्त्रियों को कैसे सोना चाहिए?

गर्भवती महिलाओं को कैसे सोना चाहिए?

यदि कोई महिला गर्भवती है तो उन्हें बाईं ओर करवट लेकर सोना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार बाएं तरफ करवट लेकर सोना गर्भवती स्त्रियों के लिए फायदेमंद होता है। प्रेगनेंसी के दौरान इस प्रकार से सोने से महिलाओं की कमर पर कम दबाव पड़ता है। इससे गर्भाशय और गर्भ में पल रहे भ्रूण में ब्लड की सप्लाई बेहतर तरीके से होती है। बाएं तरफ करवट लेकर सोने से बच्चे को न्यूट्रिएंट्स आसानी से पहुंच जाते हैं।

महिलाओं के सोने का सबसे अच्छा तरीका क्या है?

महिलाओं के लिए पेट के बल सोने से ज्यादा पीठ के बल सोना फायदेमंद माना जाता है। पीठ के बल सोने से नींद की स्थिति में रीड की हड्डी में संतुलन बनाना आसान होता है। इससे मांसपेशियों को आराम करने और ठीक होने में मदद मिलता है।

स्त्रियों को किस तरफ पैर करके नहीं सोना चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, स्त्री और पुरुष को कभी भी पूर्व की दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए। पूर्व की दिशा सूर्य की दशा मानी जाती है। पूर्व की दिशाओं में देवताओं का वास माना जाता है। पूर्व दिशा में पैर करके सोने से सूर्य देव का अपमान माना जाता है और इससे स्त्री और उसके परिवार को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए कभी भी पूर्व दिशा में पैर करके नहीं सोना चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

रात में स्त्री को सोते समय सिर किस दिशा में रखना चाहिए?

रात में महिलाओं को सोते समय हमेशा अपना सिर पूर्व या दक्षिण दिशा की तरफ करके रखना चाहिए। पश्चिम और उत्तर दिशा में सिर करके कभी भी नहीं सोना चाहिए। उत्तर और पश्चिम दिशा में सिर करके सोने से रोग बढ़ने के साथ-साथ व्यक्ति की आयु भी कम होती है।

पति पत्नी को कैसे सोना चाहिए?

शादी के बाद अक्सर कपल एक साथ सोते हैं। ऐसे में वास्तु के अनुसार कुछ खास बातों का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है। विवाह के बाद पति पत्नी के बीच यदि रिश्ते ठीक नहीं रहते हैं तो जीवन तनाव से भर जाता है। ऐसे में अपनी वैवाहिक जीवन को बेहतर बनाने के लिए कुछ खास वास्तु टिप्स का ध्यान रखना बहुत ही आवश्यक होता है।

  • विवाहित जोड़े का बेडरूम घर के उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना चाहिए। यह दोनों ही दिशाएं विवाहित जोड़े के बीच प्यार को बढ़ाने का काम करती है। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्ता मजबूत होता है और हमेशा प्यार बना रहता है।
  • वास्तु के अनुसार बेडरूम में कोई भी बीम लाइट नहीं होना चाहिए। बेडरूम में बेड के ठीक ऊपर लाइट होना शुभ नहीं माना जाता है। इससे पति-पत्नी के बीच रिश्तो में खटास आती है।
  • रात में पति पत्नी को इस प्रकार सोना चाहिए कि उनका सिर पूर्व या दक्षिण दिशा में हो। अपना बेडरूम इस तरह से एडजस्ट करें ताकि सोते समय सिर दक्षिण दिशा या पूर्व दिशा में हो।

अस्वीकरण- यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। हमारा उद्देश्य सिर्फ आपको जानकारी उपलब्ध करवाना है। इस विषय में किसी भी जानकारी के लिए विशेषज्ञ से ही संपर्क करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

स्त्रियों को रात में कैसे सोना चाहिए? वास्तु के अनुसार, पति-पत्नी को कैसे सोना चाहिए?

रात में स्त्रियों को कैसे सोना चाहिए
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts