Maa Durga Photo: देखिए Maa Durga Pic & Photo in High Quality

Maa Durga Photo Images and Pic

Maa Durga Photo and Images, Maa Durga Pic in High Quality: 1 साल में भारत में 2 बार नवरात्र मनाया जाता है। अक्टूबर महीने में शारदीय नवरात्र के मौके पर मां दुर्गा की धूमधाम से पूजा की जाती है। वही देश के कई हिस्सों में चैत्र नवरात्र भी बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दोनों ही नवरात्रों में मां दुर्गा के सभी रूपों की पूजा की जाती है।

नवरात्र में लोग अपने प्रियजनों और परिवारजनों को दुर्गा मां का सुंदर फोटो (Maa Durga ki Sundar Photo) भेजकर शुभकामनाएं भेजते हैं। मां दुर्गा की छवि अत्यंत ही दयालु है। मां दुर्गा का सुंदर फोटो (Maa Durga ki Sundar Photo) जब भी आप देखते हैं तो आपके अंदर एक ऊर्जा का विकास होता है और मन में यह विश्वास होता है कि आप जो भी कार्य कर रहे हैं उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। नवरात्र में शुभकामनाओं का दौर लगातार 9 दिनों तक चलता रहता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Maa Durga Image

Maa Durga Image HD, Photos and Wallpaper: माँ दुर्गा इमेज और वॉलपेपर

Maa Durga Image HD and Wallpaper: माँ दुर्गा का पावन पर्व हर साल अंग्रेजी कैलेंडर…

Nov 3, 2023
Anjali Arora Saree Hot Photo

Anjali Arora Hot Photo: अंजलि अरोड़ा का हॉट फोटो देखकर आपका दिल मचल जाएगा

Anjali Arora Hot Photo: टिकटॉक स्टार रह चुकी अंजलि अरोड़ा का फोटो (Anjali Arora Hot…

Oct 15, 2023
माँ दुर्गा की फोटो फीचर इमेज

माँ दुर्गा की फोटो और मूर्ति – Maa Durga Photos, Images and Wallpaper

माँ दुर्गा की मूर्ति और फोटो – Maa Durga Photos and HD Images : शारदीय…

Sep 20, 2023

आज इस पोस्ट में आपको मां दुर्गा के सभी नौ रूपों की सुंदर फोटो यहां पर उपलब्ध करवाया जा रहा है। मां दुर्गा की फोटो और वॉलपेपर (Maa Durga Photo and Wallpaper) को आप अपने मोबाइल पर भी लगा सकते हैं और Maa Durga ki Pic अपने परिवारजनों और दोस्तों को भेजकर उन्हें शुभकामना संदेश भी दे सकते हैं।

Maa Durga Photo and Images

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम और फोटो : नवरात्रि में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस मौके पर माँ दुर्गा की पूजा की जाती है और प्रत्येक नौ दिन अलग-अलग देवियों को समर्पित होता है।

ताजा खबरें 😄👇

हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025

Maa Durga Photo and Images
Maa Durga Photo and Images

माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम

  • शैलपुत्री
  • ब्रह्मचारिणी
  • चन्द्रघण्टा
  • कूष्माण्डा
  • स्कंदमाता
  • कात्यायनी
  • कालरात्रि
  • महागौरी

माँ शैलपुत्री का फोटो

नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है। शैलपुत्री माता का प्रथम रूप है। पर्वतराज हिमालय के घर में जन्म लेने के कारण माता का नाम शैलपुत्री पड़ा। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा करने के लिए उपवास करें। उपवास करने के बाद मां शैलपुत्री के चरणों में गाय का शुद्ध घी अर्पित करने से आरोग्य का आशीर्वाद मिलता है।

माँ शैलपुत्री का फोटो
माँ शैलपुत्री का फोटो

मां ब्रह्मचारिणी का फोटो

नवरात्र के दूसरे दिन मां ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाती है। यह मां दुर्गा का दूसरा रूप है। इस रूप में मां दुर्गा तपस्विनी स्वरूप में धरती पर अवतरित हुईं। इस रूप में मां पार्वती ने भगवान शंकर को पति रूप में प्राप्त करने के लिए कठोर तपस्या और साधना की थी। इस कारण माता के इस रूप का नाम ब्रह्मचारिणी पड़ा।

मां ब्रह्मचारिणी का फोटो - Maa Durga Photo
मां ब्रह्मचारिणी का फोटो

मां चंद्रघंटा का फोटो

नवरात्र के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा के माथे पर अर्धचंद्र विराजमान हैं। मां चंद्रघंटा की पूजा करने से व्यक्ति समस्त सांसारिक कष्टों से मुक्ति पा लेता है। माता का यह स्वरूप अत्यंत ही मनोरम है।

मां चंद्रघंटा का फोटो
मां चंद्रघंटा का फोटो

मां कुष्मांडा का फोटो

नवरात्र के चौथे दिन माता कुष्मांडा की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार, ब्रह्मांड की उत्पत्ति माता कुष्मांडा के उदर से हुई है। चौथा दिन मां कुष्मांडा की पूजा करने से व्यक्ति के समस्त रोग, शोक और कष्ट मिट जाते हैं। इस दिन मालपुआ का भोग लगाया जाता है।

मां कुष्मांडा का फोटो

मां स्कंदमाता का फोटो

नवरात्र के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना की जाती है। यह माता का पांचवा रूप है। मां स्कंदमाता कुमार कार्तिकेय की माता हैं। मां दुर्गा के इस स्वरुप की पूजा करने से उपासक को स्वत: ही सभी सिद्धियों की प्राप्ति हो जाती है। इस दिन दिन भर उपवास करने के बाद माता को केले का भोग लगाया जाता है।

मां स्कंदमाता का फोटो
मां स्कंदमाता का फोटो

मां कात्यायनी का फोटो

नवरात्र के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है। यह मां दुर्गा का छठा स्वरूप है। षष्ठी तिथि को मां कात्यायनी की पूजा करने का विधान है। मां कात्यायनी ऋषि कात्यायन की पुत्री थी। ऋषि कात्यायन ने कठोर तपस्या के बाद माता को प्रसन्न करके अपनी पुत्री के रूप में प्राप्त करने का वर मांगा था। ऋषि कात्यायन के घर में अवतरित होने के कारण मां के इस रूप का नाम मां कात्यायनी पड़ा।

मां कात्यायनी का फोटो
मां कात्यायनी का फोटो

मां कालरात्रि का फोटो

नवरात्र की सप्तमी तिथि को मां कालरात्रि की पूजा का विधान है। यह मां दुर्गा का सातवां स्वरूप है। माता इस रूप में समस्त बुरी शक्तियों का नाश करती हैं। इसलिए इन्हें कालरात्रि के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन साधक उपवास करने के बाद माता को गुड़ का भोग लगाते हैं।

मां कालरात्रि का फोटो - Maa Durga Photo
मां कालरात्रि का फोटो

मां महागौरी का फोटो

मां दुर्गा का आठवां स्वरूप है। नवरात्र के आठवें दिन महागौरी की पूजा की जाती है। महागौरी का स्वरूप सुंदर और अत्यंत ही मनमोहक है। अपने गोरे रंग के कारण इनका नाम महागौरी पड़ा। महागौरी की पूजा करने से साधक असंभव कार्य को भी करने में सक्षम हो जाता है। इस दिन माता को नारियल का भोग लगाया जाता है।

मां महागौरी का फोटो - Maa Durga Photo
मां महागौरी का फोटो

मां सिद्धिदात्री का फोटो

नवरात्रि का नौवां दिन मां सिद्धिदात्री को समर्पित है। यह मां दुर्गा का नौवां स्वरूप है। इस रूप में मां दुर्गा अपने भक्तों को सभी प्रकार की सिद्धियां प्रदान करती हैं। नवरात्र के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की पूजा की जाती है।

मां सिद्धिदात्री का फोटो - Maa Durga Photo
मां सिद्धिदात्री का फोटो

माँ दुर्गा के इन नौ रूपों की पूजा नवरात्रि के दिन की जाती है। आपको माँ दुर्गा के नौ रूपों के नाम और फोटो देखकर अच्छा लगा तो अपने परिवारजनों और दोस्तों के साथ भी इसे शेयर जरूर करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team