Lockdown: केरल में गाइडलाइन से अधिक छूट देने पर गृह मंत्रालय ने जताई आपत्ति

Lockdown

नई दिल्ली। 20 अप्रैल से भारत सरकार ने देश के कई इलाकों में लॉकडाउन (Lockdown) में छूट प्रदान किया है। लेकिन केंद्र सरकार ने केरल सरकार द्वारा जारी नई गाइडलाइन के बाद आपत्ति जताई है। गृह मंत्रालय ने कहा है कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार की गाइडलाइन्स से अधिक छूट देने का अधिकार नहीं है। इसपर केरल सरकार ने कहा कि केंद्र सरकार की गाइडलाइन के हिसाब से ही छूट दी गई है।

केरल सरकार के इस कदम पर गृह सचिव अजय भल्ला ने केरल के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर इस संबंध में आपत्ति जताई है। गृह मंत्रालय सख्त लहजे में कहा है कि राज्य सरकार को केंद्र सरकार के गाइडलाइन्स से अधिक छूट देने का अधिकार नहीं है, इसलिए राज्य सरकार को केंद्रीय गाइडलाइन्स का कड़ाई से पालन करना चाहिए।

Lockdown

उधर केंद्र सरकार द्वारा आपत्ति जताए जाने के बाद केरल के मंत्री कड़कम्पल्ली सुरेंद्रन ने इस मामले में सफाई देते हुए कहा कि हमने केंद सरकार द्वारा जारी गाइलाइन्स का पालन करते हुए ही यह छूट दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने कुछ गलतफहमी की वजह से स्पष्टीकरण मांगा है। स्पष्टीकरण के बाद हमें उम्मीद है कि इस समस्या का हल हो जाएगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि लाकडाउन (Lockdown) में केरल सरकार ने राज्य में रेस्टोरेंट, किताबों की दुकान और कस्बों में बस यात्रा जैसे छूट प्रदान किए हैं जो वर्तमान स्थिति को देखते हुए खतरनाक कही जा सकती है। देश में लगातार कोरोना के मरीजों की बढ़ती संख्या को देखते हुए ऐसा करना खतरनाक हो सकता है।

देश में रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन बनाए गए हैं। ग्रीन जोन में लोगों को अधिक छूट मिलेगी जबकि ऑरेंज जोन में ग्रीन जोन कम छूट मिलेगी और रेड जोन में छूट की संभावन बहुत ही कम है या फिर नहीं मिलेगी। देश में कई बड़े शहर और बड़े औद्योगिक स्थल कोरोना की मार झेल रहे हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Lockdown: केरल में गाइडलाइन से अधिक छूट देने पर गृह मंत्रालय ने जताई आपत्ति

Lockdown
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts