कांग्रेस ने यूपी में बनाई नई समिति, राज बब्बर को किसी भी कमेटी में जगह नहीं

कांग्रेस ने यूपी में

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) ने यूपी चुनाव 2022 (UP Election) को देखते हुए पार्टी की तमाम कमेटियों का गठन कर दिया है। यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव को देखते हुए नई कमेटी बनाई गई है। कमेटियों में पुराने नेताओं के साथ-साथ युवा चेहरों को भी जगह दी गई है। हालांकि यूपी में कांग्रेस का ब्राह्मण चेहरा जितिन प्रसाद का नाम इस सूची से गायब कर दिया गया है।

रविवार को कांग्रेस (Indian National Congress) ने चार कोर कमेटियों की घोषणा कर दी। हालांकि इन सभी कमेटियों में कांग्रेस के पूर्व सांसद जितिन प्रसाद के साथ यूपी कांग्रेस कमिटी के पूर्व अध्यक्ष राज बब्बर को भी शामिल नहीं किया गया है। ये दोनों नेता उन कांग्रेसियों में से थे, जिन्होंने नेतृत्व के मुद्दे पर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखा था।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब राहत अभियान

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Sep 20, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव

Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Sep 9, 2025
Lunar Eclipse

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!

Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…

Sep 8, 2025

जिस तरह से इन दोनों नेताओं को कमेटियों से बाहर रखा गया है उससे लगता है कि कांग्रेस चिट्ठीबाज नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। कांग्रेस (Indian National Congress) ने घोषणा पत्र समिति, आउटरीच समिति, सदस्यता समिति और कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का गठन किया है।

किसी भी कमेटी में राज बब्बर (Raj Babbar) को स्थान नहीं मिलने पर पार्टी से जुड़े एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि राज बब्बर और जितिन प्रसाद को भविष्य़ में महत्वपूर्ण भूमिका दी जाएगी।

ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान

लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Dec 7, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025

दूसरी तरफ से कांग्रेस पार्टी (Congress Party) की ओर से घोषित की गई समितियों में उत्तर प्रदेश के लगभग सभी बड़े नेताओं को स्थान मिला है। इस समितियों में सलमान खुर्शीद, प्रमोद तिवारी, राशिद अल्वी, नूर बानो, अनुग्रह नारायण आदि।

ताजा घटनाओं पर राज बब्बर (Raj Babbar) ने कहा कि उपयुक्त लोगों को सही कामों के लिए चुना गया है। उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि वे अच्छा काम करेंगे। जहां तक मेरा सवाल है तो मैंने यूपी छोड़ दिया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कांग्रेस ने यूपी में बनाई नई समिति, राज बब्बर को किसी भी कमेटी में जगह नहीं

कांग्रेस ने यूपी में
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts