Highlights:
- लातविया में पुरुषों की कमी बहुत बड़ी समस्या बन गई है।
- देश में लैंगिक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है।
- कई महिलाएं साथी न मिलने की वजह से अकेली रह रही हैं।
Highlights:
- लातविया में पुरुषों की कमी बहुत बड़ी समस्या बन गई है।
- देश में लैंगिक असंतुलन तेजी से बढ़ रहा है।
- कई महिलाएं साथी न मिलने की वजह से अकेली रह रही हैं।
Gender Crisis: यूरोप का छोटा देश लातविया इस समय एक अनोखी और गंभीर समस्या का सामना कर रहा है। यहां महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में इतनी ज्यादा हो गई है कि कई महिलाएं दिन भर के काम निपटाने के लिए पति किराए पर लेने की सेवा का उपयोग कर रही हैं। इन अस्थायी पतियों की मदद से महिलाएं घर की मरम्मत, प्लंबिंग, बढ़ईगिरी और दूसरे छोटे घरेलू काम करवा रही हैं। साथ ही अकेलेपन से जूझ रही महिलाओं के लिए ये पुरुष बात करने का सहारा भी बन रहे हैं।
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट बताती है कि Gender Crisis की इस स्थिति की जड़ लातविया में भारी लैंगिक असंतुलन है। यहां पुरुषों की आबादी महिलाओं से करीब 15.5 प्रतिशत कम है और यह अंतर यूरोपीय संघ के औसत अनुपात से तीन गुना ज्यादा है। पुरुषों की संख्या में यह गिरावट रोजमर्रा की जिंदगी में साफ दिखाई देती है और कई क्षेत्रों में नौकरी की पूरी व्यवस्था महिलाओं पर निर्भर हो गई है।
महिलाओं की संख्या दो गुना ज्यादा
वर्ल्ड एटलस के अनुसार लातविया में पुरुषों की औसत आयु भी महिलाओं से कम है। 65 वर्ष से ऊपर की उम्र में महिलाओं की संख्या पुरुषों की तुलना में लगभग दो गुना है। इसी वजह से स्थानीय महिलाएं अक्सर साथी के बिना रह जाती हैं और कुछ तो शादी के लिए दूसरे देशों में जाने को मजबूर हो गई हैं। यहां तक कि कुछ कार्यस्थलों पर सभी कर्मचारी महिलाएं ही हैं क्योंकि पुरुष मिलना ही मुश्किल हो गया है।
पुरुषों की कमी ने एक नए बाजार को जन्म दिया है जहां हैंडिमेन या पति किराए पर देने वाली सेवाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। ऐसी सेवाएं फोन या ऑनलाइन बुकिंग पर एक घंटे के लिए पुरुष उपलब्ध कराती हैं जो घरेलू कामों में मदद करते हैं और जरूरत पड़ने पर बातचीत का समय भी देते हैं। कई महिलाएं इन सेवाओं को इसलिए पसंद करती हैं क्योंकि इससे उनके घर के काम आसानी से निपट जाते हैं और उन्हें भावनात्मक सहारा भी मिलता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अजब-गजब: टूटी चप्पल की वजह से शोरूम मैनेजर पर गैर जमानती वारंट जारी, गिरफ्तारी तय
Sitapur News: सीतापुर में चप्पल की वारंटी को लेकर शुरू हुआ विवाद अब कानूनी संकट…

Mother of 21 children सू रेडफोर्ड, 22वें बच्चे को देगी जन्म, जानें दिलचस्प कहानी
डेस्क। मां बनना हर महिला के लिए खास होता है। स्त्री जब शादी के बाद…

भारत में इस होटल ने वसूले 2 उबले अंडे के 1700 रुपये
नई दिल्ली। अगर आप अंडे खाने के शौकीन हैं तो आपको यह पढ़कर एक बार…
विशेषज्ञों का कहना है कि लातविया में पुरुषों की कम संख्या का मुख्य कारण उनकी औसत आयु का गिरना है। धूम्रपान की अधिक आदत और असंतुलित जीवनशैली स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है और इससे पुरुषों की मृत्यु दर ज्यादा हो जाती है। यही वजह है कि देश में पुरुषों की कमी लगातार बढ़ रही है और सामाजिक ढांचा प्रभावित हो रहा है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।






























