कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा कुशीनगर का विकास, पीएम ने किया उद्घाटन

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट

बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) का उद्घाटन किया। इस एयरपोर्ट के बनने से कुशीनगर और आसपास के क्षेत्रों में विकास को गति मिलेगी। पर्यटन उद्योग में भी बढ़ोतरी होगी। कुशीनगर को पहले कसिया बाजार के नाम से जाना जाता था। यह कुशीनगर जिले में स्थित है। बाद में कसिया बाजार को कुशीनगर में बदल दिया गया।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) बनने से कुशीनगर बौद्ध तीर्थस्थल के विकास को और गति मिलेगी। बता दें कि कुशीनगर वहीं स्थान हैं जहां पर गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण हुआ था। कुशीनगर, राष्ट्रीय राजमार्ग 29 पर स्थित है। यह गोरखपुर से लगभग 50 किलोमीटर पूरब स्थित है। यहां पर अनेक बौद्ध मंदिर हैं।

कुशीनगर में बौद्ध मंदिरों की अधिकता के कारण यह एक अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल भी है जहां पर विश्व के अलग-अलग देशों से बौद्ध तीर्थयात्री भ्रमण के लिए आते हैं। कुशीनगर से 20 किलोमीटर पूरब बढ़ने पर बिहार राज्य की सीमा आरंभ होती है। कुशीनगर में मुख्य रूप से हिंदी और भोजपुरी भाषा बोली जाती है।

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन
पीएम मोदी ने किया कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Kushinagar International Airport) के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत, विश्वभर के बौद्ध समाज की श्रद्धा और आस्था का केंद्र है। कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट की ये सुविधा उनकी श्रद्धा को अर्पित पुष्पांजलि है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के महापरिनिर्वाण तक की संपूर्ण यात्रा का साक्षी यह क्षेत्र अब सीधे विश्व के अन्य देशों से जुड़ गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

पीएम मोदी ने कहा कि भगवान बुद्ध से जुड़े स्थानों को विकसित करने के लिए, बेहतर कनेक्टिविटी के लिए और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के निर्माण पर भारत की तरफ से आज विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुशीनगर का विकास यूपी सरकार और केंद्र सरकार की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा कि देश में 50 से ज्यादा नए एयरपोर्ट या जो पहले सेवा में नहीं थे, उनको चालू किया जा चुका है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से होगा कुशीनगर का विकास, पीएम ने किया उद्घाटन

कुशीनगर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts