जानिए क्यों नीतीश सरकार क्वारंटाइन सेंटर में बंटवा रही है कंडोम

नीतीश सरकार

पटना। इस बात में कोई हर्ज नहीं है कि बिहार में मजदूरों की बदहाली पर बिहार सरकार की कितनी आलोचना हुई है। लेकिन अब जिन श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है, उनका आदर सत्कार करने में  बिहार की नीतीश सरकार की तरफ से कोई कमी नहीं की जा रही है।

हालांकि पिछले दिनों बिहार के क्वारंटाइन सेंटर में श्रमिकों के खाने की बदइंतजामी और रहने की असुविधा के ढ़ेरों वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। लेकिन अब नीतीश सरकार की तरफ से उन श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटर से विदाई में एक नया तोहफा देने की शुरूआत की गई है।

श्रमिकों को नीतीश सरकार की तरफ से कंडोम और गर्भनिरोधक की गोलियां दी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, सरकार के इस कदम के लिए कहा जा रहा है कि इस समय समूचे बिहार में प्रजनन दर एक चिंता का विषय बना हुआ है जो देश में सर्वाधिक है।

एक विशलेषण के अनुसार, इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि ये श्रमिक जो साल में होली, दिपावली या छठ के समय आते हैं। उसके नौ महीने के बाद सरकारी अस्पतालों में प्रसव का दर काफ़ी बढ़ जाता है। इसलिए सरकार की तरफ से इस बार क्वारंटाइन सेंटर को लक्ष्य बनाया गया है ताकि श्रमिकों को जागरूक किया जा सके।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

हालांकि जब इस पर वीडियो और फोटो सामने आए तो मजदूरों की तरफ से कहा गया कि उन्हें इन सबसे ज्यादा इस समय रहने के लिए छत और पेट भरने के लिए खाने की जरूरत है। सरकार उस पर ध्यान दें तो ज्यादा बेहतर होगा।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

जानिए क्यों नीतीश सरकार क्वारंटाइन सेंटर में बंटवा रही है कंडोम

नीतीश सरकार
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts