कश्मीरी युवकों ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवान के साथ की बदसलूकी

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर भारत का एक ऐसा राज्य है जो काफी सुर्खियों में रहता है। अक्सर वहां पर हिंसा और आगजनी होती रहती है। भारतीय जवानों को वहां पर खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। लेकिन फिर जवान जब भी जरूरत पड़ी है जवानों ने बढ़-चढ़कर मानवीय कार्यों में अपना योगदान दिया है। जवानों को वहां कभी आतंकवादियों से तो कभी स्थानीय लोगों के विरोध का भी सामना करना पड़ता है।

ताजा मामला जम्मू-कश्मीर का है जहां पर एक युवक ने सीआरपीएफ जवान के साथ बदसलूकी की। हालांकि जबाव में जवान ने कुछ नहीं कहा। वो शांत रहे। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है। सीआरपीएफ ने अपने बयान में कहा कि वायरल वीडियो बडगाम का हो सकता है। ऐसी खबरें हैं कि यह वीडियो हाल ही हुए उपचुनाव का है।

हालांकि सीआरपीएफ के अनुसार, उस समय जवान ईवीएम की सुरक्षा में लगे हुए थे। जवान के लिए ईवीएम की सुरक्षा करना काफी जरूरी था। न कि उस युवक को जबाव देना। सीआरपीएफ ने अपने बयान में कहा कि वह वहां पर कमजोर नहीं है, बल्कि वह इलाके में लोकतंत्र को बचाने की कोशिश कर रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

गौरतलब है कि अभी हाल ही में जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर लोकसभा सीट के लिए हुए उपचुनाव में हिंसा हुई थी जिसमें 8 लोगों की मौत हो गई थी और वहां पर वोटिंग मात्र 6.5 प्रतिशत ही हो पाई थी। हिंसा में निर्वाचन अधिकारियों सहित 36 लोगों भी घायल हो गए थे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

कश्मीरी युवकों ने चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवान के साथ की बदसलूकी

Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts