नई दिल्ली। कोरोना महामारी के बीच विमानन कंपनी इंडिगो ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अब एक यात्री को दो सीटें खरीदने की अनुमति दी है। कंपनी के अनुसार, अतिरिक्त सीट के लिए शुल्क मूल बुकिंग लागत का 25% तक प्रभावी होगा। यह पेशकश 24 जुलाई, 2020 से शुरु हो रही यात्राओं पर प्रभावी होगी।
विमानन कंपनी इंडिगो ने कहा कि 6 ई डबल सीट योजना यात्रा पोर्टल, इंडिगो कॉल सेंटर या हवाई अड्डे के काउंटरों के माध्यम से उपलब्ध नहीं होगी। इस योजना का लाभ केवल इंडिगो की वेबसाइट का उपयोग करके लिया जा सकता है।
इंडिगो के मुख्य रणनीति और राजस्व अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि हवाई यात्रा इस बिंदु पर यात्रा का सबसे सुरक्षित तरीका है। हम ग्राहकों की सुरक्षा की भावनात्मक आवश्यकता को समझते हैं। हमें इस तरह के अनुरोध मिल रहे थे कि अतिरिक्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एकल यात्री के लिए दो सीटें बुक करने का विकल्प पेश होना चाहिए। ऐसा करते हुए हमें खुशी हो रही है।
बता दें कि कोरोना वायरस की संख्या भारत में 10 लाख के आंकड़े को पार कर चुका है। भारत में बढ़ती संख्या को देखते हुए अब ज्यादातर लोग हवाई यात्रा को ज्यादा भरोसेमंद मानने लगे हैं। हालांकि कोविड-19 महामारी के बीच भारत सरकार ने रेलवे से भी आवश्यक कदम उठाने को कहा है। फिलहाल रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति
Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…
महाराष्ट्र में सबसे अधिक एक्टिव केस
बता दें कि भारत में कोरोना संक्रमित कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 3,42,473 है। 6, 35, 756 लोग कोविड से ठीक हो चुके हैं। भारत में अबतक इस बीमारी से 25, 602 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में एक्टिव कोरोना मरीजों की संख्या 1 लाख 14 हजार 947 है। महाराष्ट्र में 11 हजार 194 लोगों की अबतक मौत हो चुकी है। ठीक होने वाले मरीज 1,58,140 हैं।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































