नई दिल्ली। अगर आप त्योहारों के मौसम में खरीददारी करना पसंद करते हैं तो फिर इस बार आपके लिए है मौका। इस फेस्टिव सीजन में देश की बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियां फ्लिपकार्ट और अमेजन इंडिया लेकर आ रही है फेस्टिव सेल। इस बार ये कंपनियां अक्टूबर के बजाय सितंबर में ही अपनी सालाना फेस्टिव सेल शुरू करने जा रही है। फ्लिपकार्ट और अमेजन ने इसी महीने से इसकी शुरुआत भी कर दी है।
दोनों कंपनियां इस फेस्टिव सीजन में इसी महीने से छोटे सेल्स इवेंट आयोजित करने जा रही है। फ्लिपकार्ट से जुड़े एक मर्चेंट का कहना है कि कंपनी बिग बिलियन डेज इस बार सितंबर में ही शुरू करेगी। इसी प्रकार अमेजन भी अपनी ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत सितंबर में ही करने जा रही है। फेस्टिव सीजन अक्टूबर में दिवाली पर चरम पर पहुंचता है और क्रिसमस तक चलता है।
Read Also: नीति आयोग से अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा, लौटेंगे शिक्षा क्षेत्र में वापस
इससे पहले अमेजन इंडिया 9 से 12 अगस्त के बीच एक छोटी ग्रेट इंडियन सेल का आयोजन करेगा। दूसरी ओर फ्लिपकार्ट भी इसी महीने इसी तरह के सेल की शुरुआत कर सकती है। हालांकि कंपनियों ने फिलहाल फेस्टिव सेल्स की तारीखों के बारे में कुछ नहीं बताया है। लेकिन ऐसी संभावना व्यक्त की जा रही है कि यह फेस्टिव सीजन जल्द ही शुरू हो सकती है।
पिछले साल 2016 में इन कंपनियों संयुक्त ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (GMV) बढ़कर 90 करोड़ डॉलर यानी लगभग 5800 करोड़ रुपये पर पहुंच गई थी। जबकि यही आंकड़ा 2015 में मात्र 30 करोड़ डॉलर यानि 2000 करोड़ का था। कंपनियों ने सेल का आंकड़ा बढ़ने के बाद इस फेस्टिव अवधि को भी बढ़ा दिया है। पहले फ्लिपकार्ट पर यह एक दिन के लिए होता था। लेकिन बाद में तीन दिन के लिए और फिर इसे पांच दिन के बढ़ा दिया गया था।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से
Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया
Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Bank of Baroda FD 2025: ₹1,00,000 जमा करें और पाएं ₹23,508 का गारंटीड ब्याज
Bank of Baroda FD 2025: अगर आप एक सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं, जहाँ आपका…
Read Also: एक विरासत: आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद
मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटर, गूगल प्लस पर फॉलो करें

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































