हन्ट आई न्यूज। Indian Fighter Jet: भारतीय सेना संख्या के लिहाज से विश्व की तीसरी सबसे बड़ी सेना है जबकि भारतीय वायुसेना विश्व की चौथी सबसे बड़ी वायुसेना। जनवरी 2019 में दी स्पेक्टेटर इंडेक्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय सेना विश्व की चौथी सबसे खतरनाक सेना है, जो संख्या और ताकत लिहाज से अंतिम पांच शक्तिशाली सेना में जगह बनाने में कामयाब हुई है।
Indian Fighter Jet: भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमान
1.राफेल लड़ाकू विमान- परमाणु हथियार के साथ-साथ सभी प्रकार के मिशन को अंजाम देने में सक्षम। मात्र एक मिनट में विमान 2500 राउंड गोले 30 एमएम की तोप से दाग सकता है। विमान की मारक क्षमता 3700 किलोमीटर है। यह विमान 1900 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से उड़ान भर सकता है। 300 किलोमीटर तक हवा से जमीन पर हमला करने में सक्षम है।
2.तेजस लड़ाकू विमान – यह भारत का पहला स्वदेशी तकनीक बना (Indian Fighter Aircraft) लड़ाकू विमान है। सिंगल सीटर यह विमान हर मौसम और स्थिति में मार करने में सक्षम है। विमान हवा से हवा और हवा से जमीन पर मिसाइल दागने में सक्षम है। विमान में एंटीशिप मिसाइल, बम और रॉकेट में लगाए जा सकते हैं।

तेजस विमान (Tejas Fighter Jet) में सुपरसोनिक बह्मोस मिसाइल को भी लगाया जा सकता है। विमान एक बार में 54 हजार फीट की ऊंचाई तक उड़ान भर सकता है। दुश्मन के रडार को पूरी तरह से चकमा देने में सक्षम है Tejas Fighter Jet।
3. फाइटर जेट सुखोई Su-30MKI- यह विमान खासतौर पर हवा से हवा और हवा से जमीन पर मार करने में सक्षम है। इसे फ्लैंकर भी कहा जाता है। इस जेट का प्रयोग सिर्फ भारत करता है। इसे रूस के सहयोग से बनाया गया था। इस विमान की गति 2,120 किलोमीटर प्रतिघंटा है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Project Kusha Air Defence System: S-400 से भी आगे जाने की तैयारी में भारत, बना रहा अभेद्य सुरक्षा कवच
Project Kusha Air Defence System के अंतर्गत विकसित की जा रही तीन मिसाइलों को M1,…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध में परवेज मुशर्रफ की गुप्त योजना और भारत का एयरस्ट्राइक फैसला
Kargil Vijay Diwas: कारगिल युद्ध की असली वजह पाकिस्तान का ‘ऑपरेशन बद्र’ था। उस समय…
4. Indian Fighter Jet मिग-29- यह विमान सुखोई Su-30MKI के बाद दूसरे स्तर की सुरक्षा दीवार है। फिलहाल भारतीय वायुसेना इसका अपग्रेडेड और एडवांस MiG-29 UPG विमान का इस्तेमाल करती है।
5. Indian Fighter Jet मिराज- 2000 – इसे भारतीय वायुसेना का वज्र माना जाता है। यह सबसे खतरनाक एयरक्राफ्ट है। यह विमान लेजर गाइडेड गन के जरिए हमला करता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।





























