विराट की अगुवाई में भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर की ऐतिहासिक जीत दर्ज

पोर्ट एलिजाबेथ। भारतीय टीम ने 26 साल में पहली बार दक्षिण अफ्रीका की धरती पर उसी को हराकर इतिहास रच दिया है। भारत ने विराट की अगुुवाई में दक्षिण अफ्रीका में ये ऐतिहासिक कारनामा कर दिखाया। 1992 में पहली बार भारतीय टीम अफ्रीका गई थी और तभी से भारत को इस जमीन पर पहली सीरीज जीतने की तलाश थी।

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

भारत ने कुल 6 मैचों की सीरिज में 5वें मैच में 73 रनों से हराकर ये ऐतिहासिक जीत दर्ज की। मंगलवार को पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए पांचवें वनडे को जीतकर भारत ने सीरीज पर कब्जा कर लिया है। भारत दक्षिण अफ्रीका के साथ अगली मैच शुक्रवार को खेलेगी। भारत सीरिज में 4-1 से आगे है। भारतीय टीम के इस जीत के साथ क्रिकेट के जगत में भारतीय टीम नंबर 1 हो गई है।

Follow us on Google News
यह भी पढ़ें -   फ्रेंच ओपन रद्द, वर्ल्ड कप विनर मातउइदी और जकागनी कोरोनो से पीडि़त

पढ़ें- महाशिवरात्रिः 21 साल बाद आया है ऐसा संयोग, देशभर के मंदिरों में धूम

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली इस जीत पर काफी खुश हैं। विराट कोहली ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ‘मैं बहुत खुश हूं, ये टीम परफॉर्मेंस था। सिर्फ एक बात का दबाव था, वो था सीरीज गंवाने का और हम ये जानते थे। ये ऐतिहासिक है और सभी ने इसके लिए कड़ी मेहनत की है। जोहांसबर्ग में खेले गए तीसरे टेस्ट के बाद से ही हमारे लिए सब अच्छा हो रहा है। इतिहास रचने के लिए पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।’

इससे पहले भारत ने रोहित शर्मा की शतकीय पारी 115 रनों की बदौलत दक्षिण अफ्रीका के सामने 274 रनों का लक्ष्य रखा। इस लक्ष्य का सामना करने उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम 201 रनों पर ही सिमट गई और भारत ने दक्षिण पर 4-1 की बढ़त बना ली साथ ही वनडे सीरिज पर ऐतिहासिक जीत भी दर्ज की। रोहित शर्मा को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच दिया गया।

यह भी पढ़ें -   महेंद्र सिंह धोनी हुए 39 साल के, बर्थडे पर कई दिग्गजों ने दी बधाई

पढ़ें- एक विरासत: आधुनिक भारत के प्रथम राष्ट्रपति भारतरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में रोहित के शतक की बदौलत 274 रनों का विशाल स्कोर दक्षिण अफ्रीका के लिए खरा किया। जिसका पीछा करने के लिए उतरी दक्षिण अफ्रीकी टीम की शुरुआत खराब रही। दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे बड़ी उम्मीद एबी डिविलियर्स को आउट कर भारत ने सीरिज पर एक तरह से रणनीतिक जीत दर्ज कर ली।

दोनों देशों की टीमें इस प्रकार हैं- 

यह भी पढ़ें -   अमेरिका ने ईरान पर 4 न्यूक्लियर प्रतिबंधों को 60 दिनों के लिए बढ़ाया

भारतीय टीम- विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, युजवेंद्र चहल, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा।

दक्षिण अफ्रीकी टीम- ऐडन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासन (विकेटकीपर), हाशिम अमला, जेपी डुमिनी, लुंगीसानी एगिडी, एंडिले फेलुकवायो, कागिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, एबी डिविलियर्स, डेविड मिलर, मोर्ने मोर्कल।

यह भी पढ़ें:

आठ घंटे से ज्यादा नींद लेते हैं तो हो जाइए सावधान

ये है अमेरिका का एरिया 51, दफन हैं कई अनसुलझे राज !


मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें

Whatsapp GroupJoin
Telegram channelJoin

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।