गर्म पानी पीना स्वास्थ्य के लिए वैसे तो लाभदायक होता है लेकिन जरूरत से ज्यादा कोई भी चीज खाने से नुकसान ही होता है। उसी तरह गर्म पानी बार-बार पीने से कई तरह के नुकसान भी होते हैं। सुबह-सुबह गुनगुना पानी सेहत के लिए अच्छा होता है लेकिन बार-बार गर्म पानी पीने से फायदे की जगह समस्याएं भी हो सकती हैं।
गर्म पानी पीने के 5 बड़े नुकसान
किडनी पर असर – किडनी शरीर से अतिरिक्त पानी और टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। रिसर्च के अनुसार, गर्म पानी पीने से किडनी पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इसके कारण कई बार किडनी को सामान्य कार्य करने में परेशानी होती है।
अनिद्रा की समस्या – रात में सोते समय गर्म दूध पीने के फायदे होते हैं। लेकिन रात में सोते समय गर्म पानी पीने से नींद की समस्या हो सकती है। गर्म पानी पीने से पेशाब अधिक आती है और रक्त वाहिनी कोशिकाओं पर भी दबाव बढ़ता है। इसलिए सोते समय गर्म पानी नहीं पीना चाहिए।
आंतरिक अंगों को नुकसान – गर्म पानी में अधिक तापमान होता है। यह शरीर के अंदरूनी अंगों को भी प्रभावित करता है। लगातार गर्म पानी पीने से शरीर के अंदर के अंगों का जलने का खतरा रहता है। ज्यादा गर्म पानी पीने से शरीर के अंदरूनी अंगों में छाले पड़ सकते हैं।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
हाई ब्लड प्रेशर की समस्या – आवश्यकता से अधिक कोई भी चीज खाने या पीने से समस्या होती है। गर्म के साथ ही ऐसा ही है। अधिक गर्म पानी पीने से शरीर में रक्त की कुल मात्रा बढ़ जाती है। अनावश्यक दबाव होने पर हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
नसों में सूजन की समस्या – आजकल लोगों को घंटे-घंटे पानी पीने की आदत होती है। बिना प्यास के गर्म पानी पीने से दिमाग की नसों में सूजन आ सकती है। बार-बार गर्म पानी पीने से सिरदर्द की समस्या भी बढ़ सकती है। इसलिए प्यास लगने पर ही गर्म पानी का सेवन करें।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























