शहद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए शहद के फायदे और नुकसान

शहद खाने के नुकसान

शहद स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है। शरीर में शहद खाने से कई बीमारियों के लड़ने में भी मदद मिलता है। लेकिन शहद खाने के नुकसान भी कई हैं। शहद के साथ कुछ चीजों को नहीं खाना चाहिए। जानिए शहद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? शहद में घी इत्यादि का सेवन करने से विपरित परिणाम मिलते हैं। शहद और घी का मिश्रण मानव शरीर के लिए घातक होता है।

शहद विटामिन और पोषक तत्वों का भंडार

शहद में कई प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्व पाए जाते हैं। शहद में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, आयोडीन, फॉस्फोरस, आयरन, सोडियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, कॉपर जैसे खनिज तत्व और पोषक तत्व पाए जाते हैं। वैसे तो शहद का सेवन स्वास्थ्य के वरदान के समान होता है लेकिन कई चीजों के साथ शहद का सेवन जहर की तरह होता है। इससे व्यक्ति की मौत तक हो सकती है।

किन-किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए

घी के साथ शहद का सेवन – घी या मक्खन के साथ शहद का सेवन कभी भी नहीं करना चाहिए। घी के साथ शहद के सेवन से शहीर में जहर या विषाक्त पदार्थों की मात्रा में वृद्धि हो जाती है। ऐसी स्थिति में शरीर को शहद खाने के फायदे की जगह नुकसान होता है।

दूध और शहद का एक साथ सेवन- दूध शरीर के लिए अत्यंत फायदेमंद होता है, यह तो हम सभी जानते हैं। शहद एक एंटीऑक्सीटेंड की तरह शरीर में काम करता है। लेकिन दूध के साथ शहद की बराबर मात्रा में सेवन शरीर के लिए नुकसानदायक होता है। दूध और शहद की बराबर मात्रा में सेवन नहीं करना चाहिए। दोनों का यह संयोग जहर के समान होता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गन्ने का जूस पीने के फायदे

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा

गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Jan 28, 2026
Happy New Year Shubhkamna Sandesh

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश

नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Dec 18, 2025
Marriage Pressure से कैसे बचें?

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से

समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…

Aug 29, 2025

गर्म पानी के साथ शहद का सेवन – कभी भी गर्म पानी के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। कई बार लोग सलाह देते हैं कि गर्म पानी के साथ शहद के सेवन से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। लेकिन गर्म पानी के साथ शहद के सेवन से शरीर का तापमान बढ़ जाता है और व्यक्ति का पेट खराब हो सकता है।

मूली के साथ शहद का सेवन – मूली के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली और शहद को एक साथ खाने से शरीर में टॉक्सिन जैसे हानिकारक तत्व का निर्माण होता है। यह तत्व शरीर के अलग-अलग हिस्सों को नुकसान पहुंचाता है। यदि मूली खाने के बाद शहद पीना हो तो दोनों के बीच में एक से डेढ़ घंटे का अंतर रखें।

चाय के साथ शहद का सेवन – कई लोग चाय के साथ रोटी, बिसकिट इत्यादि का सेवन करते हैं। लेकिन चाय के साथ शहद का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। चाय की तासीर भी गर्म होती है और शहद की तासीर भी गर्म होती है। चाय और शहद का एक साथ सेवन करने से शरीर का तापमान बहुत बढ़ जाता है और व्यक्ति को तनाव और घबराहट जैसी लक्षण दिखने लगते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

शहद खाने के बाद क्या नहीं खाना चाहिए? जानिए शहद के फायदे और नुकसान

शहद खाने के नुकसान
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts