HDFC Full Form in Hindi – एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) भारत की प्रमुख बैंक है। एसबीआई (SBI Bank), आईसीआईसीआई (ICICI Bank), पंजाब नेशनल बैंक (PNB Bank), जैसे बैंकों की तरह ही एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) भी भारत की प्रमुख बैंकों में से एक है। एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को 17 अक्टूबर 1977 को पब्लिक लिमिटेड कंपनी (Public Limited Company) के रूप में स्थापित किया गया था। आइए जानते हैं एचडीएफसी बैंक के फुल फॉर्म (HDFC Bank Full Form in Hindi) और एचडीएफसी का क्या मतलब होता है? साथ ही जानते हैं बैंक से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारी –
HDFC Full Form in Hindi – एचडीएफसी बैंक का फुल फॉर्म
एचडीएफसी बैंक का फुल फॉर्म (HDFC Full Form in Hindi) हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनांस कॉर्पोरेशन (Housing Development Finance Corporation) होता है। एचडीएफसी बैंक लिमिटेड (HDFC Bank Limited) बैंकिंग और वित्तीय सेवा प्रदाता कंपनी है। बैंक का मुख्यालय मुंबई, महाराष्ट्र में है। हिन्दी में एचडीएफसी बैंक का मतलब ‘आवास विकास वित्त निगम’ होता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Vande Bharat Train Owner: वंदे भारत ट्रेन का मालिक कौन? जानिए क्यों रेलवे देती है हर साल करोड़ों का किराया
Vande Bharat Train Owner: क्या आपने कभी सोचा है कि जिस चमकदार वंदे भारत ट्रेन…

नई टोल टैक्स योजना क्या है, कैसे आपको मिलेगा 3000 रुपये में एक साल का पास? जानें 5 बड़ी बातें
New Toll Tax Policy in India: 15 अगस्त से पूरे देश में नई टोल टैक्स…

Driving License बनाना चाहते हैं तो जान लें यह Online Process, चुटकियों में बनेगा लाइसेंस
Driving License Online Process: क्या आप भी चाहते हैं ड्राइविंग लाइसेंस बनाना। लेकिन किसी वजह…
एचडीएफसी की स्थापना 17 अक्टूबर 1977 को एक पब्लिक लिमिटेड कंपनी के रूप में किया गया था। इसे इंडस्ट्रियल क्रेडिट एंड इंवेस्टमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (ICICI) ने प्रमोट करने का काम किया था। 1980 में एचडीएफसी पब्लिक लिमिटेड कंपनी ने लोन लिंक्ड डिपॉजिट स्कीम शुरु की थी। इसके बाद 1981 में एचडीएफसी ने गैर-निवासी प्रमाण पत्र जमा योजना शुरू किया। फिर 1985 में कंपनी ने होम सेविंग प्लान शुरू किया। इस योजना के अंतर्गत कंपनी ने सभी व्यक्ति के लिए 8.5 प्रतिशत की वार्षिक ब्याजदर पर घर खरीदने के लिए लोन देना शुरू किया।
साल 1986 में एचडीएफसी ने APF (Advanced Processing Facility) सेवा की पेशकश की। इस योजना के तहत कोई भी बिल्डर अपनी परियोजना में घर खरीदने वाले ग्राहकों को वित्तीय सुविधा प्रदान कर सकते थे। इसके बाद 1989 में जर्मनी के Krditanstalt Fur Wiederauflau के साथ मिलकर दो प्रकार के ऋण योजना की शुरुआत की। पहला कमजोर व्यक्तियों के लिए HIL (Home Improvement Loans) यानी गृह सुधार ऋण और HEL (Home Extension Loans) यानी गृह विस्तार ऋण योजना।
ताजा खबरें 😄👇

Gender Crisis: यूरोप का देश जहां महिलाएं खरीद रही हैं किराए पर पति, वजह जानकर होंगे हैरान
लातविया में पुरुषों की कमी इतनी गंभीर हो चुकी है कि महिलाएं पति किराए पर…

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा
एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार
भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…
Establishment of HDFC Bank – एचडीएफसी बैंक की स्थापना
इसके बाद एचडीएफसी कंपनी ने साल 1994 में बैंकिंग सेवा में कार्य करना आरंभ किया। कंपनी ने 1994 में अपनी बैंकिंग सेवा को आगे बढ़ाने के लिए एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank) को स्थापित किया। इसे आरबीआई (Reserve Bank of India) से अगस्त 1994 में मंजूरी मिली। अभी इस बैंक में लगभग 84 हजार 325 कर्मचारी कार्यरत हैं। 1999 में बैंक की वेबसाइट www.hdfcindia.com के नाम शुरू हुई जो अब www.hdfc.com के नाम चल रही है। बैंक अपने ग्राहकों और अपनी वित्तीय कार्यों को इसी वेबसाइट के जरिए करती है।
HDFC की अन्य सहायक कंपनियाँ
- HDFC Bank Ltd
- HDFC Realty Ltd
- HDFC Holdings Ltd
- HDFC Developers Ltd
- HDFC Investments Ltd
- HDFC Venture Capital Ltd
- HDFC Trustee Company Ltd
- HDFC Property Ventures Ltd
- HDFC Ergo General Insurance Company Ltd
- HDFC Standard Life Insurance Company Ltd
HDFC Bank Services – HDFC Bank द्वारा ग्राहकों को दी जाने वाली सुविधाएं
- Personal Banking
- Consumer Banking
- Investment Banking
- Private Banking
- Mortgage loans
- Debit and Credit Cards
- Finance and Insurance
- Private Equity
- Wealth Management
HDFC Bank से संबंधित कुछ रोचक जानकारियाँ
- एचडीएफसी बैंक की स्थापना – August 1994
- HDFC Bank की स्थापना हंसमुख भाई पारेख ने की थी।
- HDFC Bank के CEO – Aditya Puri
- HDFC Bank के सबसे पहले CEO – Aditya Puri
- HDFC Bank भारत का पहला बैंक है जिसने Visa के साथ इंटरनेशनल डेबिट कार्ड की सेवा ग्राहकों की दी थी।
- HDFC Bank ने सबसे पहले भारत में मेस्ट्रो कार्ड जारी किया था।
- HDFC Bank ने ही भारत में सबसे पहले Mobile Banking को लॉन्च किया था।
- HDFC Bank की ज्यादातर शाखाएं मुंबई और नई दिल्ली में हैं।
- HDFC Bank भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की ऋणदाता बैंक है।
- HDFC Bank का 2000 में Times Bank के साथ विलय हुआ था। यह निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा विलय था।
ऐसे ही नवीनतम जानकारियाँ पाने के लिए और HDFC Bank Full Form in Hindi और अन्य बैंकों के फुल फॉर्म हिन्दी में जानने के लिए बने रहें हन्ट आई न्यूज के साथ।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































