हरतालिका तीज पूजा विधि 2025: माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना ऐसे करें

हरतालिका तीज पूजा विधि

Highlights:

  • इस साल हरतालिका तीज हस्त नक्षत्र में पड़ रही है।
  • तीज में मिट्टी की प्रतिमा और कलश स्थापना का महत्व है।
  • सुहाग पिटारी, सिंदूर दान और 11 गुड़ के लड्डू अर्पण करना चाहिए।

Highlights:

  • इस साल हरतालिका तीज हस्त नक्षत्र में पड़ रही है।
  • तीज में मिट्टी की प्रतिमा और कलश स्थापना का महत्व है।
  • सुहाग पिटारी, सिंदूर दान और 11 गुड़ के लड्डू अर्पण करना चाहिए।

हरतालिका तीज पूजा विधि 2025: हरतालिका तीज का व्रत 26 अगस्त (मंगलवार) को उदया तिथि में रखा जाएगा। यह व्रत विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखद दांपत्य जीवन के लिए करती हैं। वहीं, अविवाहित कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए यह व्रत रख सकती हैं। इस व्रत में निर्जला (बिना पानी पिए) रहना होता है और अगले दिन पारण किया जाता है।

इस साल हरतालिका तीज हस्त नक्षत्र में पड़ रही है, जो इसे और भी फलदायी बनाती है। मान्यता है कि इस व्रत से माता पार्वती और भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है।

Hartalika Teej Puja Vidhi aur Time

  • पूजा शाम के समय की जाती है।
  • सबसे पहले घर के मंदिर या आंगन में जगह साफ करें और वहां एक चौकी रखें।
  • चौकी को पूरब दिशा में रखें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं।
  • चौकी पर माता पार्वती और भगवान शिव की तस्वीर या मिट्टी की मूर्तियां स्थापित करें।

कलश स्थापना विधि

  • चावल से अष्टदल बनाकर उसके ऊपर कलश रखें।
  • कलश में गंगा जल, सुपारी, हल्दी की गांठ आदि डालें।
  • कलश पर स्वास्तिक बनाएं, ऊपर आम के पत्ते लगाएं और एक कटोरी चावल रखकर उस पर दीपक जलाएं।

हरतालिका तीज पूजा विधि और पूजा सामग्री

  • मिट्टी से माता पार्वती, गणेश जी, नंदी और कार्तिकेय जी की प्रतिमा बनाएं।
  • जल, दूध और दही से उनका अभिषेक करें।
  • माता पार्वती को चुनरी, श्रृंगार का सामान और सिंदूर अर्पित करें।
  • भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, फल और फूल चढ़ाएं।
  • भोग के लिए खीर, पूए और भीगे चने अर्पित करें।

संकल्प और सिंदूर दान

  • दीपक जलाकर व्रत का संकल्प लें।
  • माता पार्वती की मूर्ति को पांच बार सिंदूर लगाएं और वही सिंदूर लेकर अपने मस्तक पर पांच बार लगाएं। इसे सिंदूर दान कहा जाता है।
  • भगवान शिव और माता पार्वती को अबीर, गुलाल और इत्र अर्पित करें।

विवाहिता महिलाएं इस दिन सुहाग पिटारी माता पार्वती को अर्पित करती हैं। इसमें बिंदी, चूड़ी, काजल, साड़ी और श्रृंगार का सामान शामिल होता है। घर की बुजुर्ग महिलाओं या बड़ी बहनों को भी सुहाग सामग्री, साड़ी और बिछिया भेंट की जाती है। मां पार्वती को 11 गुड़ के लड्डू भी अर्पित किए जाते हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

सपने में चुनरी देखना

सपने में चुनरी और सिंदूर देखना देता है ऐसा संकेत, जानें क्या होता है मतलब?

सपने में चुनरी और लाल सिंदूर कई लोगों को दिखाई देता है। स्वप्न शास्त्र के…

Jan 16, 2026
बुधादित्य राजयोग

मकर संक्रांति पर बनेगा शक्तिशाली बुधादित्य राजयोग, इन राशियों के जीवन में आएगा बड़ा मोड़

मकर संक्रांति 2026 पर बनने वाला बुधादित्य राजयोग कई राशियों के लिए भाग्य परिवर्तन का…

Jan 13, 2026
सपने में राधा कृष्ण को देखना

सपने में राधा कृष्ण और कृष्ण सुदामा की जोड़ी को देखने का क्या मतलब होता है?

सपने में राधा कृष्ण की जोड़ी को देखना बहुत ही शुभ होता है। राधा रानी…

Jan 11, 2026


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

हरतालिका तीज पूजा विधि 2025: माता पार्वती और भगवान शिव की आराधना ऐसे करें

हरतालिका तीज पूजा विधि
Picture of Kumari Sulekha

Kumari Sulekha

कुमारी सुलेखा एक अनुभवी लेखिका हैं। वह मुख्य रूप से धार्मिक विचारों, भारतीय संस्कृति, जीवनशैली और वास्तु शास्त्र पर लेखन करती हैं। इस क्षेत्र में कुमारी सुलेखा को 4 साल का अनुभव प्राप्त है।

Related Posts