लॉकडाउन 4 में सरकार की तरफ से किन चीजों में राहत दी गई है? जानिए

लॉकडाउन 4

नई दिल्ली। करीब पिछले दो महीनें से देश में पूरी तरह से तालाबंदी है। इसके साथ ही आज से देशभर में लॉकडाउन 4 की शुरूआत हो रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की तरफ से गाइडलाइंस जारी किया गया है तो आइए जानते हैं कि इसमें किन चीजों को खोलने की छूट दी गई है…

ये चीजें देश में आज खुलने जा रही है…

1.देशभर में शर्तों के साथ आज से बाजार और दुकानें खुलेंगी

2.कम से कम कर्मचारी के साथ दफ्तर खोले जाएंगे

3.रेस्टोरेंट खुलेंगे लेकिन सिर्फ होम डिलीवरी के लिए

4.बसें चलेंगी लेकिन राज्य सरकारों की सहमति के बाद

लॉकडाउन 4 में लोगों को राहत देने के लिए ये बड़े फैसले हुए हैं…

1.टाइम टेबल के साथ बाजार और दुकानें खुल सकेंगी

2.दुकानें सुबह 7 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक ही खुलेगी

3.एक दुकान में 5 से ज्यादा लोगों को जानें की इजाजत नहीं

4.राज्य में सैलून खुलेंगे या नहीं, इसका फैसला राज्य सरकारें करेंगी

देश की अर्थव्यवस्था को फिर से पटरी पर लाने के लिए सरकार द्वारा कुछ अहम फैसले लिए गए हैं। सरकार के नई गाइडलाइन्स के मुताबिक…

1. सरकार के आदेशानुसार, ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में सभी इंटस्ट्रीज को खोलने की अनुमति होगी।

2. शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में निर्माण कार्यों को बिना किसी पाबंदी के शुरू करने की इजाजत दे दी गई है।

3. कृषि, बागवानी, पशुपालन जैसे कामकाज को भी इजाजत दी गई।

4. इसी तरह खेल परिसर और स्टेडियम बगैर दर्शकों के खोले जाएंगे।

5. जो ऑनलाइन कंपनियां हैं वो अब सभी सामानों की डिलीवरी कर सकेंगे।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

लॉकडाउन में शादियों की व्यवस्था को देखते हुए आवश्यक सूचना

1. विवाह संबंधी समारोह में 50 से ज्यादा मेहमान शामिल नहीं होंगे

2. इसी तरह अंतिम संस्कार में ज्यादा से ज्यादा 20 लोग ही शामिल हो सकते हैं

3. ये सारी व्यवस्थायें केंद्र सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन्स में दी गई हैं। अभी राज्य सरकारों की तरफ से अलग से गाइडलाइन जारी होनी है।

देश में लॉकडाउन 4 में क्या बंद रहेगा?

1. यात्रियों के लिए सामान्य ट्रेन सेवा बंद रहेगी,

2. पूरे देश में मेट्रो भी नहीं चलेगी

3. होटल-रेस्टोरेंट बंद रहेंगे

4. सिनेमा हॉल, शॉपिंग मॉल अभी नहीं खुलेंगे

5. जिम, स्विमिंग पूल भी बंद रहेंगे

6. एंटरटेनमेंट पार्क, बार अभी नहीं खुलेंगे

7. सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे

8. धार्मिक आयोजनों पर भी पाबंदी होगी

देशभर में गर्भवती महिलाएं, 65 साल से अधिक उम्र के बुजुर्ग, 10 साल से कम आयु के बच्चे घर पर रहेंगे। शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को छोड़कर बाकी को निकलने की इजाजत नहीं होगी। अब लॉकडाउन-4 में मिली रियायतों का सावधानी से इस्तेमाल और पाबंदियों का सख्ती से पालन कर ही हम कोरोना के संक्रमण को रोक सकते हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

लॉकडाउन 4 में सरकार की तरफ से किन चीजों में राहत दी गई है? जानिए

लॉकडाउन 4
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts