नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बीच भारत सरकार ने देश में इमरजेंसी एप्रूवल के जरिए कोविशील्ड और कोवैक्सीन जैसे कोरोना टीका को इस्तेमाल की मंजूरी दी है। हालांकि टीके को लेकर कई नेताओं ने संदेह जताया था। हालांकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि कोरोना चाव के दोनो टीके सुरक्षित हैं और इसे लेकर किसी तरह का भ्रम नहीं होना चाहिए।
लोकसभा में शुक्रवार को एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि वैक्सीन किसी भी बीमारी से बचाव और इनसे होने वाली मौतों को रोकने में मदद करते हैं। दुनिया भर में किसी भी वैक्सीन को अनुमति दिए जाने से पहले इनका वैज्ञानिक परीक्षण होता है। परीक्षण के नतीजों के आधार पर विशेषज्ञ समिति इसका विश्लेषण करती है।
यह पूरी तरह सुरक्षित, इसे सबको लेना चाहिए – हर्षवर्धन
उन्होंने कहा, “टीकों को अनुमति देने में विश्व स्वास्थ्य संगठन जैसे अंतर्राष्ट्रीय संगठन की भूमिका होती है। जब पूरी दुनिया कोरोना के इन टीकों पर विश्वास कर रही है और सरकार इसको सबके लिए उपलब्ध करा रही है तो भ्रम से बाहर आकर सबको इसे लेना चाहिए।”
बता दें कि देश में पहले फेज के तहत फ्रंट लाइन वर्करों जैसे पुलिस, डॉक्टर, स्वास्थकर्मियों इत्यादि को कोरोना का टीका दिया गया। दूसरे फेज में 60 साल से ऊपर बुजुर्ग और 45 से 60 के बीच किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित लोगों को कोरोना का पहला टीका दिया जा चुका है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया
भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…
हालांकि हाल के दिनों में कोरोन के नए मामलों तेजी से बढ़ोतरी देखी जा रही है। पीएम मोदी ने दो दिन पहले ही राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ इस मंत्रणा की थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को आवश्यक कदम उठाने को कहा था। साथ ही यह भी कहा था कि ऐसी व्यवस्था की जाए ताकि लोगों ने भय का माहौल पैदा न हो।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































