दिग्गज प्रोद्योगिकी कंपनी गूगल 10 अरब डॉलर भारत में करेगी निवेश

गूगल

नई दिल्ली। दुनिया की दिग्गज प्रोद्योगिकी कंपनी गूगल भारत में 10 अरब डॉलर (75,000 करोड़) की राशि निवेश करेगी। यह राशि भारत में अगले 5 से 7 सालों में निवेश किया जाएगा। गूगल और उसकी पैरेंट कंपनी अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचई ने इस बात की घोषणा सोमवार को किया।

राशि का इस्तेमाल इक्टिवी इंवेस्टमेंट और ऑपरेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में होगा

गूगल सीईओ सुंदर पिचई ने गूगल फॉर इंडिया डिडिटाइजेशन फंड का ऐलान करते हुए कहा कि गूगल भारत में अगले पांच से सात साल में 10 अरब डॉलर का निवेश करेगी। पिचई ने कहा कि कंपनी इस फंड का इस्तेमाल इक्टिवी इंवेस्टमेंट से साथ-साथ इकोसिस्टम इंवेस्टमेंट के जरिए पार्टनरशिप और ऑपरेशनल इन्फ्रास्ट्रक्चर के विकास में किया जाएगा।

इस फंड का ऐलान करने के बाद गूगल फॉर इंडिया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पिचई ने कहा कि निवेश से जुड़ा यह फैसला भारत और वहां की डिजिटल इकोनॉमी के भविष्य में कंपनी के विश्वास को दिखता है। इस निवेश में भारत के डिजिटलीकरण से जुड़े चार प्रमुख बिन्दुओं पर ध्यान दिया जाएगा। ये चार अहम बिन्दु इस प्रकार हैंः

1. हर भारतीय को उसकी अपनी भाषा में जानकारी उपलब्ध कराना।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Adar Poonawalla Net Worth

Adar Poonawalla Net Worth: क्या अदार पूनावाला खरीद सकते हैं RCB? जानिए कितनी है वैक्सीन किंग की कुल संपत्ति

Adar Poonawalla का नाम आईपीएल फ्रेंचाइजी RCB को खरीदने की संभावनाओं से जुड़ रहा है।…

Jan 24, 2026
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025
Post Office PPF Scheme

Post Office PPF Scheme 2025: हर साल ₹50,000 जमा करें और 15 साल बाद मिलेगा इतना रुपया

Post Office PPF Scheme 2025: अगर आप सुरक्षित निवेश करना चाहते हैं और लंबी अवधि…

Sep 7, 2025

2. भारत की अपनी जरूरतों के हिसाब से नए प्रोडक्ट्स एवं सर्विसेज विकसित करना।

3. बिजनेसेज को डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के हिसाब से सशक्त बनाना

4. हेल्थकेयर, एजुकेशन और कृषि जैसे क्षेत्रों में प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल

बता दें कि गूगल ने इससे पहले भारत में बड़ा निवेश किया था। भारतीय रेलवे के प्रोजेक्ट में गूगल में इन्वेस्ट किया था। रेलवे के इस प्रोजेक्ट के तहत देश के सभी महत्वपूर्ण स्टेशनों को मुफ्त वाईफाई से लैस किया गया था।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

दिग्गज प्रोद्योगिकी कंपनी गूगल 10 अरब डॉलर भारत में करेगी निवेश

गूगल
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts