खुशखबरी: अब IRCTC एप से होगी फ्लाइट टिकट की बुकिंग

good-news-booking-of-flight-tickets-will-now-be-done-from-irctc-app

नई दिल्ली। रेलवे अपनी सभी सुविधाओं के लिए एक नया एप्लीकेशन लाने जा रही है। जिसके जरिये एक एप से सभी सुविधाओं का लाभ उठाया जा सकेगा। इस एप से यात्री एयर टिकट भी बुक करा सकेंगे। साथ इससे कुली, रिटायरिंग रूम, खाने के आर्डर के साथ ट्रेन टिकट की बुकिंग भी कर सकेंगे।

Read Also: ये हैं बिहार के ऐसे नेता जिनकी राजनीति सबके समझ से परे है

इस प्रोजेक्ट से जुड़े एक अधिकारी का कहना है कि इस एप का विकास रेलवे की साफ्टवेयर इकाई CRIS कर रही है। जिसपर करीब 7 करोड़ रूपये की लागत आने का अनुमान है। बता दें कि इस समय रेलवे के अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग एप मौजूद हैं। इससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Read Also: डोकलम विवाद: भारत ने दी चीन को नसीहत, कहा- कूटनीति ने हल निकालें दोनों देश

यात्रियों को रेलवे के सभी सेवाओं का लाभ लेने के लिए संबंधित सेवाओं के एप को डाउनलोड करना पड़ता है। साथ इससे यूजर को बार एप बदलकर सेवाओं का लाभ लेना पड़ता है। साथ रेलवे के ये सभी एप केवल एक ही सेवा के लिए है और एक सेवा की पेशकश करते हैं। एेसे में काफी समय से एक इंटीग्रेटेड एप की जरूरत महसूस की जा रही थी।

Read Also: बौखलाए चीन ने दी कश्मीर में घुसने की धमकी

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Huawei Mate 80

Huawei Mate 80 सीरीज: डिमांड इतनी ज्यादा कि कंपनी भी हैरान! क्या आपको भी करना होगा इंतजार?

Huawei ने चीन के स्मार्टफोन बाजार में Mate 80 सीरीज के साथ धमाकेदार वापसी की…

Dec 16, 2025
Grok Chatbot

Grok Chatbot बना खतरा, आम लोगों के एड्रेस और कॉन्टैक्ट डिटेल लीक करने का दावा

एलन मस्क के चैटबॉट ग्रोक पर निजी जानकारी साझा करने के आरोपों ने दुनिया भर…

Dec 6, 2025
Realme Neo 7 Turbo

Realme Neo 7 Turbo AI: दमदार बैटरी, तेज़ चार्जिंग और गेमिंग परफॉर्मेंस से भरपूर नया स्मार्टफोन

Realme Neo 7 Turbo AI: Realme ने अपने स्मार्टफोन पोर्टफोलियो में एक और धांसू फोन…

Sep 7, 2025

इस नए एप के आने से यात्रियों को काफी लाभ होगा। अधिकारी का कहना है कि काफी समय से ऐसे एप की जरूरत महसूस की जा रही थी जिसके जरिये सभी सेवाओं को एक जगह लाया जाए। इस ऐप के जरिए ट्रेन संबंधित सेवाओं के अतिरिक्त टैक्सी, होटल और एयर टिकट भी बुक किए जा सकेंगे। बता दें कि रेलवे के इस इंटीग्रेटेड एप लाने की घोषणा रेलवे 2016-17 के बजट में की गई थी।

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

खुशखबरी: अब IRCTC एप से होगी फ्लाइट टिकट की बुकिंग

good-news-booking-of-flight-tickets-will-now-be-done-from-irctc-app
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts