आम जनता पर फिर बढ़ी महंगाई की बोझ, 150 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

रसोई गैस

नई दिल्ली। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही देश की आम जनता को एक बार फिर बड़ा झटका लगाने वाला है। भारत की सबसे बड़ी ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडेन ने रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए हैं। जानकारी के अनुसार बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलिंडर के दाम में करीब 150 रुपये का इजाफा हुआ है। जो 12 फरवरी से लागू हो गई हैं।

सभी महानगरों में बिना सब्सिडी वाले 14 किलो के रसोई गैस सिलिंडर के दाम में 144.50 रुपये से 149 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में 14.2 किलो वाला सिलिंडर 144.50 रुपये महंगा हो गया है। इसका दाम अब बढ़कर 858.50 रुपये हो गया है।

वहीं बात अगर कोलकाता की करें तो यहाँ सिलेंडर 149 रुपये से बढ़कर 896.00 रुपये हो गया। मुंबई में इसका दाम 145 रुपये बढ़कर 829.50 रुपये हो गया। वहीं चेन्नई में यह 147 रुपये बढ़कर 881 रुपये का हो गया है।

बता दें कि इससे पहले 1 जनवरी 2020 को रसोई गैस के दाम बढ़ाए गए थे। हर महीने सब्सिडी और मार्केट रेट में बदलाव होता है, लेकिन फरवरी की शुरुआत में कोई बदलाव नहीं किया गया था। सूचना के मुताबिक रसोई गैस के कुल 27.6 करोड़ के करीब उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब दो करोड़ को सब्सिडी नहीं मिलती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

पहले से महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए यह एक और झटका है। हाल ही में प्याज के दामों में अत्यधिक उछाल आया था। जिसके बाद विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार पर काफी दवाब भी बनाया था और दाम वृद्धि को लेकर विरोध-प्रदर्शन भी हुए थे। ऐसे में अब घरेलु रसोई गैस में बढ़ोतरी से आम जनता के जेब पर फिर से बोझ बढ़ गया है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

आम जनता पर फिर बढ़ी महंगाई की बोझ, 150 रुपए महंगी हुई रसोई गैस

रसोई गैस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts