भगवान गणेश की पूजा इस तरह करने से होती है हर मनोकामना पूर्ण

भगवान गणेश की पूजा कैसे करें?

भगवान गणेश की पूजा मुख्य तौर पर बुधवार के दिन की जाती है। इसके अलावा किसी भी शुभ कार्य को करने से पहले गणेश की पूजा करने का विधान है। भगवान गणेश को विघ्नहर्ता भी कहा जाता है। इसलिए इनकी पूजा करने से व्यक्ति को जीवन में बहुत लाभ मिलता है।

भगवान गणेश का पूजन करने से व्यक्ति को कभी भी दुख और संकट का सामना नहीं करना पड़ता है। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध दोष होता है तो इसे दूर करने के लिए भगवान गणेश का पूजन करना चाहिए। ऐसा करने से बहुत लाभ मिलता है। हालांकि भगवान गणेश की पूजा बुधवार के दिन ही करने का विधान है।

बुधवार के दिन को बुद्धि और ज्ञान का दिन माना जाता है और भगवान गणेश जी बुद्धि तथा ज्ञान के देवता माने जाते हैं। यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध ग्रह कमजोर है तो बुधवार के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनने से बहुत लाभ मिलता है। इसके अलावा किसी जरूरतमंद व्यक्ति को हरी मूंग की दाल और हरे रंग का कपड़ा दान करना काफी शुभ और अच्छा माना जाता है।

भगवान गणेश की पूजा कैसे करें?

भगवान गणेश की पूजा करने के लिए बुधवार के दिन सबसे पहले सुबह जल्दी उठें। उसके बाद स्नानादि करें फिर साफ-सुथरे कपड़े पहनें। इस दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसके बाद पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुंह करके बैठें। फिर भगवान गणेश का पूजन शुरू करें। भगवान गणेश को फूल, धूप, दीप, कपूर, रोली, चंदन, मोदक इत्यादि चढ़ाना चाहिए।

मोदक भगवान गणेश को अत्यंत प्रिय है, इसलिए भगवान गणेश की पूजा करने वक्त मोदक अवश्य चढ़ाना चाहिए। पूजा के बाद भगवान गणेश जी को सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं। भगवान गणेश को दूर्वा जरुर चढ़ाएं। इसके बाद गणेश जी की आरती करें और उनके मंत्रों का जाप करें।

बुधवार के दिन करें यह उपाय

भगवान गणेश को दूर्वा काफी पसंद है। इसलिए बुधवार के दिन भगवान गणेश को 21 दूर्वा अवश्य अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से जीवन में कभी भी कोई समस्या नहीं आती है।

बुधवार के दिन गाय को हरी घास खिलाना काफी शुभ माना जाता है। वैसे भी गाय की पूजा करना हिंदू धर्म में एक पुण्य का कार्य माना गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Kitchen Vastu Tips

Kitchen Vastu Tips: किचन में इस एक चीज को रखने से दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

घर का किचन ऐसा स्थान होता है, जहां अक्सर लोग सजावट पर ज्यादा ध्यान देते…

Jan 27, 2026
नेगेटिविटी दूर करने का उपाय

घर से नेगेटिविटी दूर करने का आसान वास्तु उपाय, सिर्फ पोछा लगाते समय रखें ये ध्यान

घर से नेगेटिविटी दूर करने का उपाय: आपने कई बार महसूस किया होगा कि कुछ…

Jan 27, 2026
क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है?

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? जानिए पूरी सच्चाई

Vastu Tips: क्या कार में Essential Oil लगाना शुभ होता है? वास्तु शास्त्र को अक्सर…

Jan 23, 2026

बुधवार के दिन भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं। इससे आपको प्रत्येक कार्यों में सफलता प्राप्त होगी और जीवन में उन्नति का मार्ग खुलेगा।

बुधवार के दिन भगवान गणेश को शमी के पत्ते अर्पित करना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि शमी का पत्ता अर्पित करने से तनाव और मानसिक संकट दूर होते हैं।

बुधवार के दिन भगवान गणेश के बीज मंत्र ॐ गं गणपतये नमः का जाप करना चाहिए। इससे व्यक्ति को ज्ञान की प्राप्ति होती है और शिक्षा में सफलता मिलती है।

अस्वीकरण – यह जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है। इस विषय में विशेष जानकारी के लिए अपने नजदीकी पुरोहित से संपर्क जरुर करें।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

भगवान गणेश की पूजा इस तरह करने से होती है हर मनोकामना पूर्ण

भगवान गणेश की पूजा कैसे करें?
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts