सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती

नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को सीने में दर्द की शिकायत के बाद दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया। मनमोहन सिंह को रविवार को अचानक सीने में दर्द हुआ। एम्स की ओर जारी बुलेटिन में बताया गया है कि पूर्व पीएम सिंह की हालत स्थिर है।

दिल्ली एम्स की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में बताया गया है कि सिंह को बेचैनी की शिकायत के बाद एम्स लाया गया। उनको बुखार है। बुखार और अन्य कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। उनकी हालत स्थिर है।

बता दें कि रविवार को पूर्व पीएम को एम्स में भर्ती कराया गया। उन्हें कार्डियो थोरासिक वार्ड में रखा गया है। डॉक्टरों की टीम मनमोहन सिंह की हालत पर नजर बनाए हुए हैं। जैसे ही यह खबर फैली कांग्रेस में बेचैनी छा गई। कांग्रेस के बड़े नेताओं ने मनमोहन सिंह के स्वस्थ होने की कामना की।

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा है कि उन्हें उम्मीद है कि मनमोहन सिंह जल्दी ही ठीक होकर अपने परिवार के पास लौटेंगे। डॉ सिंह की दिल्ली एम्स में कार्डियोथोरेसिक सेंटर में डॉक्टरों की टीम देखभाल कर रही है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया और कहा कि देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जल्द स्वस्थ होने की कामना ईश्वर से करता हूं। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि पूर्व पूएम मनमोहन सिंह के एम्स में भर्ती होने के बाद से परेशान हूं। मेरी कामना है कि वे शीघ्र स्वस्थ हों।

वहीं उत्तर प्रदेश के समाजवादी पार्टी के सरंक्षक मुलायम सिंह यादव को पेट में दर्द की शिकायत हुई। पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें लखनऊ के मेदांता में भर्ती कराया गया है। मुलायम सिंह की हालत भी स्थिर है। पिछले 24 घंटे में उन्हें दोबारा अस्पताल लाया गया है। उनके साथ पूर्व सीएम अखिलेश यादव की पत्नी डिपल यादव मौजूद हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती, हालत स्थिर

सीने में दर्द की शिकायत के बाद पूर्व पीएम मनमोहन सिंह एम्स में भर्ती
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts