छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, 21 दिनों से थे बीमार

अजीत जोगी का निधन

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का शुक्रवार को निधन हो गया। उन्होंने रायपुर के अस्पताल में अंतिम सांस ली। वे 74 साल के थे। अजीत जोगी को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनका पिछले 21 दिनों से इलाज चल रहा था।

जानकारी के अनुसार, अजीत जोगी का रायपुर के नारायणा अस्पताल में पिछले 21 दिनों से इलाज चल रहा था। जोगी कोमा में थे। जोगी को 9 मई को कार्डियक अरेस्ट के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

अजीत जोगी के निधन की खबर अमित जोगी ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये दी। अजीत जोगी का अंतिम संस्कार उनकी जन्मस्थल गौरेला में शनिवार को किया जाएगा।

अमित जोगी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा, “२० वर्षीय युवा छत्तीसगढ़ राज्य के सिर से आज उसके पिता का साया उठ गया।केवल मैंने ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ ने नेता नहीं,अपना पिता खोया है।माननीय अजीत जोगी जी ढाई करोड़ लोगों के अपने परिवार को छोड़ कर,ईश्वर के पास चले गए।गांव-गरीब का सहारा,छत्तीसगढ़ का दुलारा,हमसे बहुत दूर चला गया।”

पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह ने अजीत जोगी के निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि अजीत जोगी के देहांत से हृदय को गहरा दुख पहुंचा है। उनका निधन प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति और प्रियजनों को धैर्य प्रदान करें।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

कांग्रेस से अलग होकर बनाई नई पार्टी

अजीत जोगी लंबे समय तक कांग्रेस से जुड़े रहे। छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के बाद अजीत जोगी राज्य के पहले मुख्यमंत्री बने। बादे में वे कांग्रेस से अलग होकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस पार्टी से जुड़े। पार्टी का गठन स्वयं अजीत जोगी ने किया था। राजनीति में आने से पहले जोगी एक आईएएस अधिकारी थे। जोगी राज्य विधानसभा, राज्यसभा, लोकसभा के सदस्य भी रहे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी का निधन, 21 दिनों से थे बीमार

अजीत जोगी का निधन
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts