मलाइका के लिए अर्जुन कपूर हैप्पी न्यू ईयर में कर सकते हैं बड़ा खुलासा

for-malaika-arjun-kapoor-can-make-big-disclosures-in-happy-new-year

मुंबई। साल का आखिरी महीना चल रहा है। लोगों को नए साल का इंतजार है। आम लोगों की ही तरह बॉलीवुड में भी नए साल के जश्न की तैयारियां चल रही हैं। नए साल को लेकर सेलेब्रिटी पहले से ही योजना बना रहे हैं। वहीं इन दिनों इंडस्ट्री के सबसे हॉट कपल बने अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के बारे में गॉसिप गलियारों में चर्चा जोरों पर है।

दोनों को लेकर चर्चा है कि दोनों नए साल का मिलकर स्वागत करेंगे। पिछले कुछ बरसों में मलाइका अपने पूर्व पति अरबाज के परिवार के साथ सलमान खान के पनवेल स्थित पर फार्म हाउस पर नया साल मनाती रही हैं। लेकिन मलाइका कहीं और नए साल का जश्न मनाने का प्लान कर रही हैं।

for-malaika-arjun-kapoor-can-make-big-disclosures-in-happy-new-year
अभिनेत्री मलाइका और अभिनेता अर्जुन कपूर

आपको बता दें कि मलाइका ने तलाक के बाद सोशल मीडिया अकाउंट के नाम में से ‘खान’ शब्द भी हटा दिया है। आजकल उनके गले में MA अक्षरों वाला लॉकेट दिखता है। कोई इसे मलाइका अरोड़ा मान रहा है तो कोई मलाइका-अर्जुन कह रहा है।

हालांकि मलाइका की तरफ से अभी इस मामले में कोई बयान नहीं आया है। मलाइका ने इसपर चुप्पी साध रखी है। ऐसा माना जा रहा है कि अर्जुन कपूर और मलाइका के संबंधों को लेकर अब केवल औपचारिकता का ऐलान होना बाकी रह गया है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

अब बॉलीवुड इंडस्ट्री के इस हॉट कपल को लेकर यह कयास लगाए जा रहे हैं कि आखिर कब यह सेलिब्रिटी मीडिया के सामने सच को स्वीकारेंगे और कब शादी की घोषणा होगी। हालांकि ऐसी खबरें हैं कि 2019 में अर्जुन और मलाइका सात फेरों के लिए तैयार हो जाएं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

मलाइका के लिए अर्जुन कपूर हैप्पी न्यू ईयर में कर सकते हैं बड़ा खुलासा

for-malaika-arjun-kapoor-can-make-big-disclosures-in-happy-new-year
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts