बिहार में नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार, इन चेहरों को मिली जगह

Expansion Nitish Cabinet Bihar found faces

पटना। बिहार में नई सरकार के गठन के बाद नीतीश कैबिनेट का विस्तार हो गया है। नीतीश कुमार की नई सरकार में 26 मंत्रियों को कैबिनेट में शामिल किया गया है। शनिवार को राजभवन में राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने सभी मंत्रियोंं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। मंत्रियों की सूची में से एक नाम बीजेपी के मंगल पांडेय का भी था जो कि शनिवार को शपथ ग्रहण नहीं कर सके।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel

Read Also: इंडिया टुडे मैगजीन ने कवर पेज पर चीन को दिखाया मुर्गी और पाकिस्तान को चूजा

फिलहाल नीतीश मंत्रिमंडल में जदयू के 14 और एनडीए के 12 विधायकों ने मंत्री पद की शपथ ली। सबसे पहले विजेंद्र प्रसाद यादव ने जेडीयू की तरफ से शपथ लिया। उसके बाद भाजपा के प्रेम कुमार ने मंत्री पद की शपथ ली। अन्य विधायकों में ललन सिंह, जय कुमार सिंह, प्रमोद कुमार, नंद किशोर यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह में एनडीए की तरफ से वरिष्ठ नेता लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़ें -   फंस गए लालू यादव, पटना में आयोजित रैली पर आयकर विभाग ने दिया नोटिस

Read Also: ग्लैमर की दुनिया की ये महिला कलाकार जिन्होंने खुदकुशी कर ली

जेडीयू की तरफ से जिन विधायकों ने शपथ लिया उनमें श्रवण कुमार, विजेन्द्र यादव, जय कुमार सिंह, संतोष कुमार निराला, महेश्वर हजारी, मदन सहनी, शैलेश कुमार, कपिलदेव कामत, रमेश ऋषिदेव, कृष्ण कुमार ऋषि ,राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, दिनेश चंद्र यादव, कृष्णनंदन वर्मा, खुर्शीद आलम, मंजू वर्मा शामिल है।

Read Also: नीतीश का दांव: आखिरकार ये खेल किस करवट बैठेगा ?

एनडीए कोटा में से एक मंत्री लोजपा के खाते में गया और जबकि अन्य सभी बीजेपी के कोटे से हैं। बीजेपी के तरफ से जिनको मंत्री पद की शपथ दिलाई गई उनमें नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, मंगल पांडेय, राम नारायण मंडल, विजय कुमार सिन्हा, ब्रज किशोर बिंद, राणा रणधीर सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, सुरेश शर्मा, विनोद सिंह शामिल हैं। नीतीश कैबिनेट में एक विधायक वाली मांझी की पार्टी को कोई स्थान नहीं मिला।

यह भी पढ़ें -   इस दिग्गज नेता ने छोड़ा राजद का साथ, हुए जदयू में शामिल

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel