जम्मूतवी एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा, बाल-बाल बचे यात्री

जम्मूतवी एक्सप्रेस

अयोध्या। लखनऊ-अयोध्या रेलवे प्रखण्ड पटरंगा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को लगभग 10ः55 बजे सियालदह एक्सप्रेस ट्रेन बेपटरी हो गयी। वहीं लखनऊ-अयोध्या रेल खंड पर ही कोलकाता जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन गाड़ी नंबर 13151 अप का इंजन पटरंगा रेलवे स्टेशन के करीब पटरी से उतर गया। हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ।

हादसे के बाद यात्रियों में अफरा तफरी मच गई। सूचना के बाद रेलवे के डीआरएम ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटना के बाद जम्मूतवी एक्सप्रेस को दूसरे इंजन में सेट कर उसे अयोध्या वाया सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ रवाना किया गया।

जम्मूतवी एक्सप्रेस
जम्मूतवी एक्सप्रेस

घटना की वजह से इस रेलखंड पर लगभग आधा दर्जन से ज्यादा ट्रेनों का परिचालन बाधित हुआ। गुरुवार की सुबह लखनऊ अयोध्या रेलवे प्रखंड पर पटरंगा रेलवे स्टेशन पर जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन की क्रासिंग थी। क्रासिंग के बाद ट्रेन को स्टेशन के कर्मचारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना कर दिया और ट्रेन ज्यों ही पटरंगा थाना के सामने व स्टेशन से लगभग चार सौ मीटर बढ़ी तभी ट्रेन पटरी से उतर गई जिससे ट्रेन में बैठे यात्रियों में खलबली मच गई।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन पटरंगा रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को पटरी से उतर जाने के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों को काफी परेशनियों का सामना करना पड़ा। जिन लोगों को नजदीक जाना था उन लोगों ने अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए टैक्सी और टेम्पो के जरिए मवई चैराहा से बाई रोड लखनऊ के लिए रवाना हो गए।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

जम्मूतवी एक्सप्रेस का इंजन पटरी से उतरा, बाल-बाल बचे यात्री

जम्मूतवी एक्सप्रेस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts