डीजीसीए ने चीन गए लोगों को भारत आने पर लगाया रोक, जानें क्या है मामला

डीजीसीए

नईदिल्ली। चीन में कोरोना वायरस का कहर जारी है। मीडिया खबरों के मुताबिक, चीन में इन जानलेवा वायरस से अब तक 800 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या 37000 से ज्यादा बताया जा रहा है। इसी बीच भारत के विमानन नियंत्रक नागर विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने कहा कि 15 जनवरी के बाद चीन गए विदेशियों को भारत आने की अनुमति नहीं है।

महानिदेशालय ने यह निर्देश चीन में कोरोना से हुई मौतों के बाद लिया है। हाल के रिपोर्ट ने चीन की सरकार के साथ-साथ दुनियाभर के सरकारों की नींद उड़ा दी है। ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, कोरोना वायरस अब हवा के जरिए भी फैलने लगा है। इससे पहले कहा गया था कि यह सिर्फ संक्रमित व्यक्ति से संपर्क रखने पर ही फैलता है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पंजाब राहत अभियान

पंजाब बाढ़ त्रासदी: आह्वान फाउंडेशन का बड़ा राहत अभियान, 30,000 राहत किट वितरित करने का संकल्प

पंजाब में आई भीषण बाढ़ से मची तबाही के बीच आह्वान फाउंडेशन ने राहत और…

Sep 20, 2025
Gold Rate Today

Gold Rate Today: 9 सितंबर 2025: आज का सोने का भाव

Gold Rate Today: भारत में सोने का भाव हमेशा से ही आम लोगों और निवेशकों…

Sep 9, 2025
Lunar Eclipse

Lunar Eclipse 2025: दुनिया ने देखा ब्लड मून का नजारा, 3 घंटे तक चंद्रमा पर छाई पृथ्वी की रहस्यमयी छाया!

Lunar Eclipse Photos 2025 – साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण दुनिया भर के खगोल…

Sep 8, 2025

डीजीसीए ने शनिवार को उड़ान कंपनियों को भेजे अपने परिपत्र में एक बार फिर दोहराया कि पांच फरवरी से पहले चीनी नागरिकों को जारी किए गए सभी वीजा निलंबित किए जाते हैं। हालांकि डीजीसीए ने स्पष्ट किया, ये वीजा पाबंदियां विमान चालक दल के सदस्यों पर लागू नहीं होतीं, जोकि चीन से आने वाले चीनी या विदेशी नागरिक हो सकते हैं।

डीजीसीए ने कहा 15 जनवरी 2020 या उसके बाद चीन जाने वाले विदेशियों को भारत-नेपाल, भारत-भूटान, भारत-बांग्लादेश या भारत-म्यांमार भूमि सीमाओं सहित किसी भी हवाई, भूमि या बंदरगाह के जरिए भारत आने की अनुमति नहीं है। जानकारी के मुताबिक इंडिन एयर लाइन, इंडिगो और एयर इंडिया ने चीन के लिए सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। स्पाइस जेट की दिल्ली-हॉन्ग कॉन्ग रूट पर उड़ानें जारी रहेंगी।

ताजा खबरें 😄👇

हैमर और कटाना हथियार

भारत-फ्रांस में हुआ बड़ा रक्षा सौदा, सेना को मिलेगा हैमर और कटाना हथियार

भारत और फ्रांस ने मिलकर दो बड़े रक्षा समझौते किए हैं, जिनसे भारतीय सेना की…

Nov 25, 2025
सपने में आभूषण देखना

सपने में आभूषण देखना देता है व्यापार में उन्नति का संकेत, जानिए सपने में आभूषण देखने के शुभ फल

सपने में आभूषण देखना शुभ होता का संकेत होता है लेकिन कई बार यह सपना…

Nov 23, 2025
Cibil Score

Cibil Score: RBI का नया 15 तारीख वाला नियम, सही समझे तो स्कोर रहेगा 750+, नहीं तो गिरेगा तेजी से

Cibil Score: RBI के 15 तारीख वाले नए नियम से अब हर ग्राहक के लिए…

Nov 5, 2025

वहीं केरल सरकार ने कहा है कि 3000 लोग कोरोना वायरस के संबंध में अब भी निगरानी में हैं। सरकार ने कहा है कि 3,114 लोगों पर स्वास्थ्य टीमें नजर रख रही हैं। 45 अस्पतालों ने 3,099 मरीजों में देखा कि कोरोना वायरस के हल्के लक्षण देखे गए थे, वहीं कुछ की टेस्टिंग अब भी जारी है। अब तक 330 सैंपल्स को नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी पुणे भेजा गया है। इनमें से 288 सैंपल नेगेटिव पाए गए हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

डीजीसीए ने चीन गए लोगों को भारत आने पर लगाया रोक, जानें क्या है मामला

डीजीसीए
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts