दिल्ली में हिंसा: कपिल मिश्रा ने कहा-ताहिर का कॉल डिटेल निकालो, सब पता चल जाएगा

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा

नई दिल्ली। दिल्ली हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। हिंसाग्रस्त इलाकों में पुलिस लगातार गस्त कर रही है। दिल्ली हिंसा को लेकर कपिल मिश्रा ने कहा कि ताहिर हुसैन का कॉल डिटेल निकालो, सब पता चल जाएगा कि हिंसा में किसका हाथ था। वहीं गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि दोषी चाहे किसी भी पार्टी का हो कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

ताहिर हुसैन पर आरोप लगने और केस दर्ज होने के बाद आम आदमी पार्टी ने कार्यवाई करते हुए हुसैन को पार्टी से निलंबित कर दिया है। बता दें कि ताहिर हुसैन पर दिल्ली हिंसा को भड़काने का आरोप है। स्थानीय लोगों ने बार-बार वायरल वीडियो में ताहिर हुसैन का नाम लेकर हिंसा फैलाने का आरोप लगाया है। ताहिर हुसैन पर आईबी कर्मचारी अंकित शर्मी की हत्या का भी आरोप है।

दिल्ली पुलिस ने आप पार्षद ताहिर हुसैन पर हिंसा, आगजनी और हत्या का केस दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद ताहिर हुसैन के घर को सील कर दिया गया। बता दें कि एक निजी चैनल के वीडियो में ताहिर हुसैन के घर पर पत्थर और पेट्रोल बम मिले थे। स्थानीय लोगों ने भी कई हिन्दी न्यूज चैनलों के वीडियो में ताहिर हुसैन पर हिंसा भड़काने का आरोप लगाया है। 

वहीं हिंसा में कथित तौर पर जिम्मेदार ठहराए जा रहे कपिल मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि मुझे विलेन बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग देश को बांटने की बात कर रहे हैं या फिर जिनके छत पर से पेट्रोल बम मिले हैं उनसे कोई सवाल नहीं किया जा रहा है। कपिल मिश्रा ने कहा कि हिंसा बंद होनी चाहिए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026
चंदन बोस, राष्ट्रीय प्रशासक, NCP

चंदन बोस को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने NCP के नए राष्ट्रीय प्रशासक

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष माननीय प्रफुल पटेल ने चंदन बोस को पार्टी…

Aug 7, 2025
Parliament Monsoon Session

Parliament Monsoon Session: पहलगाम हमला और ऑपरेशन सिंदूर पर संसद में गरमाई सियासत, मोदी और राहुल आमने-सामने

Parliament Monsoon Session का पहला हफ्ता हंगामे में निकल गया, लेकिन सोमवार 28 जुलाई से…

Jul 28, 2025

बता दें कि दिल्ली में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 150 से ज्यादा लोग घायल हैं। मृतकों की संख्या और घायलों की संख्या बढ़ने की आशंका है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

दिल्ली में हिंसा: कपिल मिश्रा ने कहा-ताहिर का कॉल डिटेल निकालो, सब पता चल जाएगा

नॉर्थ दिल्ली में हिंसा
Picture of Ratna Priya

Ratna Priya

रत्ना प्रिया पिछले 6 वर्षों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं। वह मुख्य रुप से राजनीति, समाज, जेंडर, जीवनशैली, धर्म और संस्कृति जैसे विषयों पर लेखन करती हैं।

Related Posts