नई दिल्ली। मोदी सरकार का दूसरा कार्यकाल का एक साल पूरा हो चुका है। इस मौके पर सरकार द्वारा अपनी उपलब्धियां गिनाई गई। एक साल पूरा होने के मौके पर सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाए जाने के कदम को ऐतिहासिक बताया। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से जब पीओके के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि पीओके भारत का ही हिस्सा है।
जब रक्षामंत्री से पूछा गया कि क्या कभी पीओके भारत में शामिल होगा। इस सवाल के जवाब में रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पीओके को लेकर किसी भी तरह की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। राजनाथ सिंह मोदी सरकार के एक साल की उपलब्धियों पर बोल रहे थे। बता दें कि हाल ही में भारतीय मौसम विभाग ने पीओके के मौसम का हाल बताना शुरू किया है। भारत के इस कदम से पाकिस्तान में डर का माहौल है।
मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल में जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 और 35ए को हटाया गया और जम्मू-कश्मीर को दो भागों में विभाजित कर दो प्रदेश बनाया गया। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख दोनों प्रदेशों को केंद्रशासित प्रदेश बनाया गया। जम्मू-कश्मीर में दिल्ली की तरह ही विधायिका के साथ केंद्र शासित प्रदेश का दर्जा दिया गया। जबकि लद्दाख को बिना विधानमंडल के केंद्र शासित प्रदेश बनाया गया।
मोदी सरकार ने अपनी उपलब्धियों को गिनाते हुए धारा 370 और 35ए का निरस्तीकरण, करतारपुर साहिब कॉरिडोर को खोलना, देश में उग्रवाद पर सख्त कार्रवाई, आतंकवाद पर नो-टोलेरेंस की नीति, महिला सुरक्षा, भारत के उत्तर-पूर्वी राज्यों का विकास जैसे विषय को शामिल किया। सरकार ने अनुच्छेद 370 और 35ए का खात्मे को ऐतिहासिक बताया।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

भागलपुर के सुल्तानगंज में बनेगा बिहार का पहला ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, DGCA ने शुरू की साइट क्लियरेंस प्रक्रिया
भागलपुर के सुल्तानगंज में प्रस्तावित ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। DGCA…
बता दें कि चुनाव में मोदी सरकार ने वादा किया था कि मोदी सरकार जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म करेगी। जिसके बाद सरकार ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 और 35ए को खत्म कर दिया। अब जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार की कई योजनाएं बिना किसी रोकटोक के जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लागू होती है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।
































