नई दिल्ली। पाकिस्तान में पूर्व भारतीय नौसैनिक कुलभूषण जाधव को मौत की सजा सुनाई है। कुलभूषण पर पाकिस्तान में भारत के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है। पाकिस्तान में कुलभूषण के खिलाफ आतंकवाद और विध्वंस मामलों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। जाधव को पिछले साल 3 को बलूचिस्तान से गिरफ्तार किया गया था।
जाधव पर पाकिस्तान में विध्वंसक गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाया गया है। जाधव के खिलाप क्वेटा के आतंकवाद निरोधक विभाग ने मामला दर्ज किया था। जाधव पर रॉ एजेंट होने का आरोप लगाया गया है। उन्हें बलूचिस्तान के चमान से गिरफ्तार किया गया था। बता दें कि चमान वह इलाका है जो अफगानिस्तान से सटा हुआ है।
हालांकि पाकिस्तान के आरोप को उस वक्त खारिज किया था कि वह रॉ एजेंट है। भारत ने जाधव के रिटायर नौसेना अधिकारी होने की बात स्वीकार की थी। लेकिन सरकार से किसी भी रूप में जुड़े होने की बात का खंडन किया था। लेकिन पाकिस्तान का दूसरी ओर दावा था कि कुलभूषण जाधव ने स्वीकार किया है कि वह रॉ के लिए काम करता है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































