रात में दही खाने के क्या-क्या नुकसान होते हैं? ज्यादातर लोग गर्मी के मौसम में दही का सेवन ज्यादा करते हैं। कई लोग दही खाने के इतने शौकीन होते हैं कि बिना दही के खाना भी नहीं खाते हैं। लेकिन अगर आप रात में दही का सेवन करते हैं तो सावधान हो जाइए। रात में दही खाने के कई नुकसान हो सकते हैं। आइए जानते हैं रात में दही खाने से होने वाले नुकसान के बारे में –
दरअसल दही हमारे शरीर के टिश्यू में ऑपोजिट एक्टिविटी को बढ़ा देता है। इसकी वजह से शरीर पर इसका गलत प्रभाव पड़ता है। दूध खाना शरीर के लिए फायदेमंद होता है लेकिन दूध से बने दही के प्रभाव दूध से बिलकुल अलग होते हैं। इसलिए दही का सेवन समय के अनुसार करना चाहिए।
क्या है रात में दही खाने के नुकसान?
उल्टी की समस्या हो सकती है
मालूम हो कि रात में जितना हल्का भोजन किया जाए उतना पाचन क्रिया के लिए अच्छा होता है। इसलिए रात में दही खाने से डाइजेशन सिस्टम पर विपरीत असर होता है और इसकी वजह से आपको कई बार उल्टी भी हो सकती है।
म्यूकस बनने लगता है
हो सके तो अपने खाने में रात के समय दही खाने से बचें क्योंकि दही से शरीर में म्यूकस ज्यादा मात्रा में बनने लगता है। इससे आपके गले में खराश और सर्दी, जुकाम की परेशानी बढ़ सकती है।
पिंपल की समस्या हो सकती है
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
दही का दो हफ्ते तक रात में नियमित रूप से सेवन करने से कई बार चेहरे पर पिंपल्स की समस्या हो सकती है। इसलिए रात को दही खाने से बचना चाहिए।
रात में दही खाने से वजन बढ़ सकता है
कई लोग गर्मी के समय में केवल दही खा कर ही सो जाते हैं। ऐसा बिल्कुल न करें। रात में दही खाने से वजन बढ़ सकता है। साथ ही साथ कई बार कब्ज की भी शिकायत हो सकती है।
बढ़ सकता है जोड़ों के दर्द
अक्सर बढ़ती उम्र में लोगों को जोड़ों के दर्द की समस्या रहने लगती है। जिन लोगों को जोड़ों के दर्द की शिकायत है उन्हें कम दही खाना चाहिए। ज्यादा दही खाने से जोड़ों के दर्द में वृद्धि हो सकती है और आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























