Highlights:
- CUET UG 2025 की परीक्षा मई-जून में हुई थी
- रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद
- NTA की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी होगा रिजल्ट
Highlights:
- CUET UG 2025 की परीक्षा मई-जून में हुई थी
- रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में आने की उम्मीद
- NTA की वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी होगा रिजल्ट
CUET Result: अगर आपने CUET UG 2025 की परीक्षा दी थी तो आपके रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने CUET UG 2025 की आंसर-की जारी कर दी है और अब अंतिम परिणाम की घोषणा की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि CUET UG परीक्षा मई से जून 2025 के बीच आयोजित हुई थी और अब एजेंसी द्वारा प्रोविजनल आंसर की पर दर्ज आपत्तियों की समीक्षा के बाद फाइनल आंसर की तैयार की जा रही है।
जुलाई के पहले सप्ताह में रिजल्ट
NTA की ओर से संकेत दिए गए हैं कि रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में घोषित किया जा सकता है। जैसे ही फाइनल आंसर की तैयार होगी, CUET UG 2025 का रिजल्ट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिया जाएगा।
रिजल्ट में विषयवार टॉपर्स के नाम, उम्मीदवारों के अंक, अंतिम आंसर की और क्वालिफिकेशन की स्थिति (Qualified/Not Qualified) दी जाएगी।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

गर्मियों में गन्ने का जूस क्यों है फायदेमंद, इम्यूनिटी से लेकर एनर्जी तक देता है फायदा
गन्ने का जूस पीने से शरीर को तुरंत एनर्जी मिलती है। गर्मी में थकान, कमजोरी…

Happy New Year Shubhkamna Sandesh: अपने फ्रेड्स और फैमली को भेजें यह शुभकामना संदेश
नया साल एक नई शुरुआत, नई उम्मीदों और नए सपनों का संदेश लेकर आता है।…

Marriage Pressure: शादी की उम्र निकलने पर रिश्तेदारों देते हैं ताने, ऐसे बचें इस दबाव से
समाज में आज भी शादी को लेकर दबाव बहुत गहरा है। खासकर महिलाओं को रिश्तेदारों…
CUET UG 2025 का रिजल्ट ऐसे चेक करें?
- सबसे पहले cuet.nta.nic.in वेबसाइट पर जाएं।
- होमपेज पर दिए गए “CUET UG Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।
- फिर अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि भरें।
- आपका रिजल्ट स्क्रीन पर खुल जाएगा।
- अब आप इसे डाउनलोड करके सुरक्षित रख सकते हैं।
अंतिम आंसर सीट के आधार पर तय होगा रिजल्ट
आंसर की की बात करें तो पहले प्रोविजनल आंसर की जारी की गई थी, जिस पर 20 जून 2025 तक छात्रों से आपत्तियां मांगी गई थीं। छात्रों से प्रत्येक आपत्ति के लिए 200 रुपये शुल्क लिया गया था। अब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की टीम ने सभी आपत्तियों की जांच पूरी कर ली है और अंतिम आंसर सीट के आधार पर ही रिजल्ट तैयार होगा।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।



























