Coronavirus: ओलंपिक पशाल के लिए प्लान बी अपनाएगा ग्रीस

Coronavirus कोरोनावायरस

एथेंस। Coronavirus: कोरोना वायरस का खतरा लगातार बढ़ रहा है। अब तक Coronavirus 31 से ज्यादा देश में अपना पांव पसार चुकी है। भारत में भी कोरोना के मामले देखने को मिले थे। कोरोना वायरस से अब 2020 तोक्यो ओलिंपिक आयोजन पर भी असर पड़ सकता है।

सोमवार को ग्रीक ओलिंपिक कमिटी ने कहा कि अगर उनके देश में कोरोना वायरस का खतरा नजर आता है तो वह ओलिंपिक मशाल प्रज्ज्वलित करने की सेरेमनी के वैकल्पिक विचारों को लेकर योजना बनाने के लिए सरकार से बात कर रहे है। तोक्यो 2020 ओलिंपिक के लिए मशाल जलाने की तारीख 12 मार्च को है। इसी दिन पुरातन ओलिंपिया में मशाल प्रज्ज्वलित की जाएगी, इसके बाद टॉर्च को ग्रीस की धरती पर घुमाया जाएगा।

इसके बाद 19 मार्च को इसे एथेंस के पानाथेनिक स्टेडियम में जापानी आयोजकों को थमाया जाएगा। हम आपात समिति और स्वास्थ्य विभाग से लगातार बात कर रहे हैं। अगर हमारे देश मे वायरस का असर नजर आता है तो हमारे पास इसके लिए प्लान तैयार है।

ओलिंपिक मशाल ग्रीस में 37 शाहरों और 15 पुरानी इमारतों से होकर गुजरेगी। यह ग्रीस में 3500 किलोमीटर का जमीनी और 842 न्यूटिकल मील का सफर तय करेगी। इसमें 600 धावक शामिल होंगे। ग्रीस के खेल राज्यमंत्री ने कहा, हमारे देश के पास यह खास उपलब्धि और खुशकिस्मती है जिसमें किसी भी ओलिंपिक आयोजन से पहले यह सेरिमनी की जाती है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

ग्रीस (यूनान) के निशानेबाजी में ओलिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अन्ना कोराकाकी सबसे पहले मशाल थामेंगी। इस आयोजन के लिए कसी महिला को चुना गया है।

बता दें कि चीन से फैले कोनोरा वायरस से अबतक 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। रिपोर्ट में Coronavirus के फैलने का स्पष्ट कारण नहीं बताया गया है हालांकि कुछ रिपोर्ट में इसे सांप से फैलने की बात की गई। फिलहाल में चीन में इसको लेकर अलर्ट है। कोरोना वायरस को लेकर दुनिया के कई देशों में एतिहातन सावधानियांँ बरती जा रही हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Coronavirus: ओलंपिक पशाल के लिए प्लान बी अपनाएगा ग्रीस

Coronavirus कोरोनावायरस
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts