देश में कोरोना के बढ़े मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 1600 के पार

देश में कोरोना

नई दिल्ली। देश में कोरोना के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 1600 के पार हो चुकी है। पिछले दो दिनों में कोरोना बढ़ने की रफ्तार दोगुनी हो गई। कोरोना वायरस से भारत में अबतक 52 लोगों की मौत हो चुकी है। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले सामने आए हैं। यहां पर कोरोना के मरीजों की संख्या 300 के पार हो चुकी है।

मंगलवार को भारत में कोविड-19 के 315 नए मामले सामने आए हैं। देश की राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन में मरकज के बाद से ही दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ। कोरोना वायरस संक्रमित से अबतक बजे झारखंड और असम में भी कोरोना का पहला मरीज सामने आ चुका है। खबरों के मुताबिक, ये दोनों मरीज भी मरकज जमात में शामिल हुए थे।

भारत में अब कोरोना मरीजों की संख्या दोगुनी रफ्तार बढ़ने लगी है। बुधवार सुबह 9 बजे तक भारत में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या 1618 तक पहुंच चुकी है। मरने वालों की संख्या भी 50 के पार हो चुकी है। भारत में कोरोना फैलने की गति में 40 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

भारत में सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या महाराष्ट्र (302), केरल (241), तमिलनाडु (124), दिल्ली (120) में है। राजधानी दिल्ली में निजामुद्दीन और दिलशाद गार्डन में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। दिल्ली में आयोजित तब्लीगी जमात के कार्यक्रम का असर तमिलनाडु में दिखने लगा है। मंगलवाल को तमिलनाडु में 67 नए केस सामने आए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

चीन के वुहान से फैले कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया में अपना कहर बरपा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस मरीजों की संख्या 8 लाख से पार जा चुकी है। दुनिया भर में कोरोना से मरने वालों की संख्या 42 हजार के पार हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

देश में कोरोना के बढ़े मामले, संक्रमित लोगों की संख्या 1600 के पार

देश में कोरोना
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts