कोरोना खुशखबरी: लॉकडाउन के दौरान फिर लौटा 90 का दशक…

भारत में कोरोना

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस से निजात पाने के लिए पूरा देश लॉकडाउन  में है। राजधानी दिल्ली समेत संपूर्ण भारतवासी अपने घरों में कैद हैं क्योंकि इसी तरह कोरोना को फैलने से बचाया जा सकता है। इस लॉकडाउन के बीच घर पर बैठे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है।

लॉकडाउन के दौरान लोग अपने परिवार वालों के साथ कुछ धार्मिक पल भी व्यतीत कर पाएं इसलिए दूरदर्शन पर रामायण का प्रसारण करने का फैसला लिया गया है। रामायण का प्रसारण आज सुबह 9 बजे शुरू किया जा रहा है। बता दें कि अभी तक कोरोना वायरस का इलाज संभव नहीं हो पाया है।

टीवी सीरीज का पहला एपिसोड 28 मार्च सुबह 9 बजे और दूसरा एपिसोड रात 9 बजे प्रसारित होगा। जैसा कि 22 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में जनता को संबोधित करते हुए कहा था कि महाभारत की लड़ाई 18 दिनों की थी। कोरोना की 21 दिन की लड़ाई है। आप सभी देशवासी अपने घरों में रहें और कोरोना को खत्म करने में अपना योगदान दें।

देश में अब तक कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 800 को पार कर गई है। वहीं अब तक इससे संक्रमित 19 लोग अपनी जान भी गंवा चुके हैं। चीन से फैले कोरोना का सबसे ज्यादा असर इटली, स्पेन, इरान जैसे देशों में देखने को मिल रहा है। भारत में भी हालात कुछ ठीक नहीं है। 27 मार्च को भारत में 75 नए केस सामने आए।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 40 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। सीएम केजरीवाल ने दिल्ली में भूखे लोगों को खाने खिलाने के लिए विशेष व्यवस्था की है। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि जो दूसरे राज्यों के लोग दिल्ली में हम उनका भी ख्याल रखेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जितने भी दिहारी मजदूर हैं उन्हें दिल्ली सरकार की तरफ से खाना खिलाने की व्यवस्था की गई है।

भारत में कोरोना के सबसे ज्यादा मामले केरल में है। केरल में कोरोना के 135 से ज्यादा मामले हैं। केरल में वायरस अभी तक कोई मौत नहीं हुई है। दूसरा नंबर महाराष्ट्र का है जहां करोना के 130 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं और 4 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

कोरोना खुशखबरी: लॉकडाउन के दौरान फिर लौटा 90 का दशक…

भारत में कोरोना
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts