अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की निजी सहायक कोरोना पॉजिटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

नई दिल्ली। सीएनएन की खबर के अनुसार अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका के निजी सहायक में कोरोना के लक्षण पाए गए थे। जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट करवाया गया। टेस्ट में सहायक पॉजिटिव पाया गया। बता दें कि इससे पहले भी व्हाइट हाउस में दो कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप के निजी सहायक कोरोना पॉजिटिव होने के बाद व्हाइट हाउस में तीन मामले कोरोना के हो गए हैं। खबरों के मुताबिक शनिवार को मीडिया रिपोर्ट में कहा गया कि राष्ट्रपति ट्रंप के बेटी इवांका ट्रंप के लिए जो निजी तौर पर काम करता था, वह अब कोरोना संक्रमित पाया गया है। हालांकि वह कई हफ्तों से उनके पास नहीं गया है।

इस समय देश और दुनिया वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से लगातार जूझ रही है। अलग-अलग देश के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री कोरोना के प्रभाव को कम करने में लगातार जुटी हुई है। लेकिन फिर भी अब तक दुनियाभर में इस वायरस से मरने वालों की संख्या दो लाख 76 हजार से ज्यादा हो गई है और संक्रमितों की संख्या 40 लाख 12 हजार से ज्यादा हो गई है। जबकि 13 लाख 85 हजार से ज्यादा लोग ठीक हो चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

वहीं इस वायरस से दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका में  कोरोना से मृतकों की संख्या 78 हजार को पार कर गई है और 13 लाख 21 हजार से ज्यादा लोग संक्रमित हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका की निजी सहायक कोरोना पॉजिटिव

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts