यौन उत्पीड़न मामले में CJI को क्लीन चिट: महिला ने कहा- मेरे साथ अन्याय हुआ

clean-chit-to-cji-in-case-of-sexual-harassment-the-woman-said-injustice-to-me

नई दिल्ली। यौन उत्पीड़न मामले में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को क्लीन चिट मिल गई है। सीजेआई को क्लीन चिट मिलने के बाद कई महिला संगठनों ने प्रर्दशन करना शुरू कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के बाहर महिला कार्यकर्ताओं, वकीलों और आइसा के प्रदर्शनकारी पोस्टर और बैनर लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों को देखते हुए कोर्ट परिसर और आसपास के जगहों पर धारा 144 लगा दी गई है।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि महिला के सम्मान और न्याय के लिए यह लड़ाई लड़ी जा रही है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पीड़ित महिला के बयान को गंभीरता से नहीं लिया गया। बता दें कि हाल ही चीफ जस्टिस पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन शोषण का आरोप लगाया था। जिसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने आरोपों की जांच के लिए एक समिति बनाई थी।

जांच के बाद समिति ने कोर्ट में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। खबरों के मुताबिक, रिपोर्ट में कहा गया है कि चीफ जस्टिस रंजन गोगोई पर लगे आरोपों में दम नहीं है। रिपोर्ट में क्लीन चिट मिलने के बाद आरोप लगाने वाली महिला ने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है। आरोपों की जांच कर रही समिति ने सोमवार को जज एस.ए बोबडे की अगुवाई में रिपोर्ट सौंप दी।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

यह एक अंदरूनी जांच थी जिसमें तीन जजों की समिति बनाई गई थी। इस जांच समिति में जज एस.ए बोबडे के अलावा जस्टिस इंदू मल्होत्रा और जस्टिस इंदिरा बनर्जी हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

यौन उत्पीड़न मामले में CJI को क्लीन चिट: महिला ने कहा- मेरे साथ अन्याय हुआ

clean-chit-to-cji-in-case-of-sexual-harassment-the-woman-said-injustice-to-me
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts