ब्रिटेन पीएम जॉनसन आईसीयू से हुए बाहर, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

ब्रिटेन पीएम जॉनसन

लंदन। ब्रिटेन पीएम बोरिस जॉनसन को इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) से बाहर लाया गया है, लेकिन कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त होने के चलते उन्हें फिलहाल उपचार के लिए अस्पताल में ही रहना होगा। डाउनिंग स्ट्रीट ने इस बात की जानकारी दी। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में कहा, जांच में ब्रिटेन पीएम जॉनसन संक्रमित पाए गए थे। दस दिन तक लगातार खांसी और बुखार के बाद डॉक्टर की सलाह पर रविवार को उन्हें लंदन के सेंट थॉमस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

इंटेंसिव केयर यूनिट में ले जाने से पहले सोमवार को प्रधानमंत्री को ऑक्सीजन दिया गया। डाउनिंग स्ट्रीट ने गुरुवार को कहा, जॉनसन को आज शाम आईसीयू से वापस वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। यहां वह अपने ठीक होने के शुरुआती चरण के दौरान कड़ी निगरानी में रहेंगे।
एक प्रवक्ता ने कहा, एक रात के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ, उनकी शानदार देखभाल के लिए नेशनल हेल्थ सर्विस (एनएचएस) को धन्यवाद।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने खबर के सामने आने के बाद सोशल मीडिया के माध्यम से इस पर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, (ब्रिटेन के) प्रधानमंत्री को इंटेंसिव केयर यूनिट से बाहर लाया गया है यह एक बेहद अच्छी खबर है। हेल्थ सेक्रेटरी मैट हैनकॉक ने एक बयान में कहा, प्रधानमंत्री आईसीयू से बाहर आ गए हैं और उनकी हालत में सुधार हो रहा है। यह एक अच्छी खबर है।

मैट ने कहा कि नेशनल हेल्थ सर्विस हम सभी के लिए है और मुझे पता है कि हमारे अद्भुत एनएचएस कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री की सबसे बेहतर से बेहतर देखभाल की होगी। बता दें कि ब्रिटेन में महामारी से अब तक कुल 7,978 लोगों की मौत हो चुकी है। अकेले बुधवार को यहां 881 लोगों की मौत हुई थी। ब्रिटेन में कोविड-19 संक्रमण के अब तक कुल 65,872 मामले सामने आ चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

बता दें कि दुनिया भर में कोरोना से पीड़ित मरीजों की संख्या करीब 17 लाख हो चुकी है। अभी तक कोरोना वायरस से दुनिया में 1 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

ब्रिटेन पीएम जॉनसन आईसीयू से हुए बाहर, अभी अस्पताल में ही रहेंगे

ब्रिटेन पीएम जॉनसन
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts