सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड सदमे में, आज होगा अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह राजपूत

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने रविवार (14 जून 2020) को अपने फ्लैट में आत्महत्या कर ली थी। वे 34 साल के थे। अपने फिल्मी करियर में सुशांत सिंह राजपूत ने क्रिकेट महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी फिल्म ‘एम एस धोनी, द अन्टोल्ड स्टोरी’ जैसे महत्वपूर्ण और हिट फिल्में दी। सुशांत सिंह राजपूत बिहार के पटना के रहने वाले थे। पटना के राजीव नगर में उनका परिवार रहता था।

पुलिस का कहना है कि सुशांत सिंह पिछले 6 महीनों से डिप्रेशन से गुजर रहे थे। बॉलीवुड के लोकप्रिय अभिनेता के इस तरह से अचानक जाने से बॉलीवुड में मातम पसरा हुआ है। सुशांत के दोस्तों ने जब रूम का दरवाजा तोड़ा तो वे फांसी पर लटके हुए पाए गए थे।

सुशांत सिंह के निधन पर झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने दुख जताया है। उन्होंने लिखा -“सुशांत सिंह राजपूत के असामयिक निधन के बारे में सुनकर स्तब्ध हूं। दिवंगत आत्मा को शांति मिले और भगवान परिवार के सदस्यों को सहन करने की शक्ति दे। 2020 एक मुश्किल और भयावह साल है, ऐसे में जितना संभव हो सके हमें एक दूसरे की मदद करनी चाहिए।”

वहीं पटना में सुशांत सिंह राजपूत के पिता से मिलकर पप्पू यादव ने सांत्वना दी। उन्होंने लिखा – “बिहार के गौरव सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या नहीं कर सकते! उनकी मौत की सीबीआई जाँच हो।”

वहीं इस मामले में कांग्रेस नेता ने सवाल करते हुए पूछा है कि सुशांत सिंह छिछोर हिट देने के बाद सात फिल्में साइन की थी। छह महीने में उसके हाथ से सारी फिल्में निकल गई थीं। क्यों?  फिल्म इंडस्ट्री की निष्ठुरता एक अलग लेवल पर काम करती है। इसी निष्ठुरता ने एक प्रतिभावन कलाकार को मार डाला। सुशांत को विनम्र श्रद्धांजलि।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सुशांत सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। सीएम नीतीश कुमार ने कहा- “चर्चित फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का असामयिक निधन दुखद। वे बिहार के रहने वाले थे और अपने अभिनय की बदौलत फिल्म जगत में बड़ी पहचान बनाई थी। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

सुशांत सिंह राजपूत का आज (सोमवार 15 जून 2020) अंतिम संस्कार किया जाएगा। पटना से परिवार मुंबई पहुंच चुका है। अंतिम संस्कार में कोरोना लॉकडाउन की वजह से कुछ चुनिंदा लोग ही शामिल हो पाएंगे।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

सुशांत सिंह राजपूत के निधन से बॉलीवुड सदमे में, आज होगा अंतिम संस्कार

सुशांत सिंह राजपूत
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts