बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे, अब सिर्फ यादों में रहेंगे

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर

नई दिल्ली। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर नहीं रहे। उन्होंने मुंबई में गुरुवार को अंतिम सांस ली। उन्हें भी कैंसर की बिमारी थी। बुधवार को ही अभिनेता ऋषि कपूर को मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ऋषि कपूर के निधन और अभिनेता इरफान खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमें है।

Follow us on Google News
Get Breaking News: Join Channel

गुरुवार को अभिताभ बच्चन ने ऋषि कपूर के निधन के बारे में ट्वीट कर जानकारी दी। अभिनेता ऋषि कपूर को बुधवार को मुंबई के एच एन रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि बुधवार रात को ऋषि कपूर को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें -   Desire Movies Download Free Websites कैसे फिल्म मेकर्स को लगाते हैं चूना

कपूर खानदान की तरफ से बताया गया कि ऋषि कपूर ने गुरुवार को सुबह 8:45 अंतिम सांस ली। अभिनेता ऋषि कपूर ल्यूकेमिया नामक बिमारी से लड़ रहे थे। उन्हें यह बिमारी पिछले 2 सालों से थी। पिछले साल ही ऋषि कपूर विदेश से इसका इलाज करवाकर लौटे थे। हालांकि यह बिमारी लगातार उनका पीछा करती रही।

बता दें कि इससे पहले 29 अप्रैल बुधवार को बॉलीवुड अभिनेता इरफान का निधन हो गया था। गुरुवार 30 अप्रैल को अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरा बॉलीवुड गम में डूब चुका है। अचानक से दो बड़े अभिनेता के गुजर जाने से अभिताभ बच्चन का दर्द छलक गया। उन्होंने ट्वीटर पर लिखा, मैं टूट गया हूं।

यह भी पढ़ें -   भारत में कोरोना वायरस से एक दिन में अमेरिका से भी ज्यादा मौतें

ऋषि कपूर की पहली बॉलीवुड फिल्म बॉबी थी। यह फिल्म सन 1973 में रिलीज हुई थी। फिल्म हिट रही और ऋषि कपूर का कारवां चल निकला। ऋषि कपूर की हिट फिल्में जिसमें उन्होंने अपने अभिनय से फिल्म में जान डाल दी।

  • बॉबी – 1973
  • चांदनी – 1989
  • दिवाना – 1992
  • नगीना – 1986
  • प्रेम रोग – 1982
  • अमर अक्बर एंथनी – 1977
  • हिना – 1991
  • मेरा नाम जोकर – 1970
  • कर्ज – 1980
  • लैला- मजनू – 1976
  • प्रेमग्रंथ – 1996
  • बोल राधा बोल – 1992
  • कूली – 1983
  • बंजारन – 1991
  • सरगम – 1979
  • मुल्क – 2018
  • दामिनी – 1993
  • नसीब अपना अपना – 1986
  • अग्निपथ – 2012
  • कभी कभी – 1976
  • साजन का घर – 1994
  • सागर – 1985
  • निगाहें – 1989
  • याराना – 1995
  • साजन की बाहों में – 1995
यह भी पढ़ें -   अभिनेता विनोद खन्ना का निधन, सम्मान में बाहुबली-2 का प्रीमियर रद्द

इन सब फिल्मों के अलावा और भी न जानें कितनी ही फिल्में अभिनेता ऋषि कपूर ने किया है। उनके अभिनय और देश के प्रति प्रेम को देशवासी कभी भूल नहीं पाएंगे। अभिनेता ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के चंदनवाड़ी स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Follow us on Google News

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।




Get Breaking News: Join Channel