डेस्क। Amrapali Dubey Husband Name: भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के पति के बारे में भोजपुरी दर्शक अक्सर जानना चाहते हैं। लेकिन भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की शादी अभी नहीं हुई है। एक इंटरव्यू में आम्रपाली दुबे ने खुलासा किया कि अभी उनकों उनकी पसंद का कोई लड़का मिला नहीं है। जिस दिन मिल जाएगा शादी कर लेंगी। उन्होंने कहा कि फिलहाल वह अपने करियर पर ध्यान देना चाहती हैं।
यह भी पढ़ें- डांस दीवाना सीजन 3 ऑडिशन और ऑनलाइन पंजीकरण विवरण
Amrapali Dubey ने क्या कहा अपनी शादी और Husband Name के बारे में?
अक्सर अभिनेत्री आम्रपाली दुबे का नाम दिनेश लाल यादव के साथ जोड़ा जाता है। दर्शक दिनेश लाल यादव (निरहुआ) को ही आम्रपाली दुबे का पति (Amrapali Dubey Husband) समझते हैं। खुद आम्रपाली दुबे ने इस बात को लेकर कहा है कि ‘वह और दिनेश लाल यादव जी सिर्फ एक अच्छे दोस्त हैं।’ दोनों एक-दूसरे के साथ फिल्में करते हैं और दोनों के बीच बहुत ही अच्छा तालमेल है। आम्रपाली दुबे निरहुआ की रियल वाइफ (real wife) नहीं बल्कि रील वाइफ हैं।

फिल्मों में अक्सर आम्रपाली दुबे दिनेश लाल यादव की पत्नी का रोल ही करती हैं। इस वजह से भोजपुरी दर्शकों में इसको लेकर भ्रम है। दिनेश लाल यादव और आम्रपाली दुबे ने एक साथ कई फिल्में की हैं। दोनों ने पहली बार भोजपुरी फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी में एक साथ काम किया था। फिल्म निरहुआ हिन्दुस्तानी जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद आम्रपाली ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। एक के बाद एक लगातार हिट फिल्में देती रहीं।
दिनेश लाल यादव (Denesh Lal Yadav) और आम्रपाली ( Amrapali Dubey) की जोड़ी निरहुआ हिन्दुस्तानी से शुरू होकर आजतक चल रही है। दोनों ने अबतक दर्जनों फिल्में एक साथ किया है। दोनों की जोड़ी दर्शकों को खूब पसंद आता है। आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव अभिनीत फिल्मों को भोजपुरी दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता है। आम्रपाली ने इसके अलावा पवन सिंह के साथ भी काम किया है।
आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) मूल रूप से गोरखपुर, उत्तर प्रदेश की रहने वाली हैं। उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में आने से पहले टीवी धारावाहिक में भी काम किया है। टीवी धारावाहिक रहना है तेरी पलकों की छांव में में आम्रपाली दुबे ने सुमन का किरदार निभाया था। इसके अलावा सीरियल सात फेरे: सलोनी का सफर में स्वेता सिंह किरदार निभाया था।
देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम पर फॉलो कर सकते हैं और यूट्यूब पर Subscribe भी कर सकते हैं।