बिहार में मौसम विभाग ने आगामी 48 घंटों के लिए भारी बारिश, आंधी और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने गुरुवार के लिए 19 उत्तरी जिलों में येलो अलर्ट और शुक्रवार के लिए 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने और आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है।
जिलों की सूची
गुरुवार (22 मई): येलो अलर्ट जारी जिलों में पश्चिमी और पूर्वी चंपारण, गोपालगंज, सीवान, सारण, दरभंगा, मधुबनी, सहरसा, सुपौल, किशनगंज, अररिया, पूर्णिया, कटिहार, भागलपुर, बांका, मुंगेर, जमुई, नवादा, शेखपुरा, पटना शामिल हैं।
शुक्रवार (23 मई): ऑरेंज अलर्ट जारी जिलों में अररिया, किशनगंज, पूर्णिया, सहरसा, सुपौल, दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, शिवहर, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, वैशाली, पटना, भोजपुर, बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद, गया शामिल हैं।
बुधवार को पश्चिमी चंपारण के वाल्मीकिनगर में 21 मिमी, अररिया में 25 मिमी, मोतिहारी में 25.2 मिमी और मुजफ्फरपुर में 9 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं पटना में अधिकतम तापमान 35.2°C और न्यूनतम तापमान 26.7°C दर्ज किया गया। राज्य के अन्य हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार
छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला
Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…
क्या सावधानी बरतें?
- आंधी और बिजली गिरने के दौरान खुले स्थानों से दूर रहें।
- नदी-नालों के किनारे और निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति में यात्रा से बचें।
- वृद्ध और बच्चों को घर के अंदर रखें।
- सड़क पर पेड़ या बिजली के खंभे गिरने की संभावना को देखते हुए वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
पटना मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार संपूर्ण बिहार प्रदेश में वर्षा होने की संभावना है। इसमें 24 जिलों को विशेष रूप से चेतावनी जारी की गई है। 24 जिलों में दक्षिण पश्चिम बिहार के 06 जिले भी शामिल हैं जहां पर शुक्रवार को अत्यधिक बारिश और गरज चमक देखने को मिलेगी।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।































