भोजपुरी सिनेमा: आखिर किस बात पर आया खेसारी लाल यादव को इतना गुस्सा

भोजपुरी सिनेमा

भोजपुरी सिनेमा में ऐसे तो कई कलाकारों ने अपनी पहचान न केवल देश में बल्कि विदेशों में भी बनाया है। इन्हीं कलाकारों में खेसारी लाल यादव शामिल हैं जो आज भोजपुरी सिनेमा में एक सफल अभिनेता बन चुके हैं। लेकिन शायद अब उनकी लोकप्रियता किसी को रास नहीं आ रही है। यही वजह है कि भोजपुरी इंडस्ट्री में अब खेसारी के खिलाफ साजिश शुरू हो गई है। खेसारी लाल यादव अपने एक नए गाने को अपनी नई कंपनी के जरिए लॉंच करना चाहते थे। लेकिन किसी ने उनका ये गाना चुराकर लीक कर दिया।

खेसारी लाल यादव खुद सवाल करते हुए नजर आ रहे हैं कि वह कौन शख्स है जिसने उनके गाने को लीक किया है। हालांकि खेसारी लाल यादव खुद कह रहे हैं कि जिसने भी यह काम किया है उसे इस बार वो छोड़ेंगे नहीं। खेसारी ने कहा कि अब बस बहुत हो गया। अब जेल भेजवाऊंगा।

इस संबंध में खेसारी लाल यादव ने एक वीडियो भी जारी किया है। वीडियो में खेसारी ने सभी प्राइवेट म्यूजिक कंपनी के संचालकों से साफ कहा है कि इस बार वह छोड़ेंगे नहीं। 3 मई को खेसारी लाल यादव ने अपने फेसबुक पेज पर इस बात को लेकर अपना गुस्सा जाहिर किया है। गुस्से में खेसारी ने कहा कि जिन लोगों ने इस तरह का काम किया है, मान जाओ नहीं तो मैं कार्रवाई करूंगा और सीधे जेल भेजूंगा।

भोजपुरी सिनेमा दिग्गज अभिनेता खेसारीलाल यादव ने सभी म्यूजिक कंपनियों से कहा है कि जितनी भी म्यूजिक कंपनियां हैं, सबसे अनुरोध कर रहा हूं और सबसे हाथ जोड़कर प्रार्थना कर रहा हूं कि मेरी तस्वीर और पोस्टर और गाना बिना मुझसे पूछे मत लो। अगर आप नहीं माने तो कल कुछ करूंगा तो फिर उसका दोषी मैं नहीं हूंगा।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान

अरिजीत सिंह को मनाने नहीं गए थे आमिर खान, मुर्शिदाबाद मुलाकात पर किया बड़ा खुलासा

आमिर खान ने अरिजीत सिंह से मुर्शिदाबाद में हुई मुलाकात को लेकर चल रही अटकलों…

Feb 10, 2026
Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth

Sai Pallavi New Movie, Photos, Birthday, Sister and Net Worth: साई पल्लवी की पूरी लाइफ स्टोरी

साई पल्लवी की नेट वर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी कुल…

Jan 30, 2026
Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography

Jasmin Bhasin Age, Husband और Biography: जानिए एक्ट्रेस की पर्सनल लाइफ से लेकर करियर तक का सफर

जस्मिन भसीन टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री हैं, जिनकी उम्र, शादी, करियर और नेट वर्थ…

Jan 29, 2026

बता दें कि खेसारी लाल यादव जिस गाने की बात कर रहे हैं उस गाने के बोल हैं, ‘कसाईल बा कमरिया सड़िया से’। इस गाने को खुद खेसारी लाल यादव ने अपना स्वर दिया है। इस गाने को अब खेसारी लाल यादव ने अपने यूट्यूब चैनल खेसारी म्यूजिक वर्ल्ड पर रिलीज कर दिया है। गाने को 2 मई को रिलीज किया गया था। मात्र एक महीने में ही इस गाने अबतक 15 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews India

Huntinews India

भोजपुरी सिनेमा: आखिर किस बात पर आया खेसारी लाल यादव को इतना गुस्सा

भोजपुरी सिनेमा
Picture of Huntinews India

Huntinews India

Related Posts