नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। भारत में पिछले 24 घंटों में 126 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इतनी ज्यादा संख्या में लोगों की मौतों का ये आंकडा डराने वाला है। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों को मुताबिक अबतक देशभर में 49 हजार 391 लोग संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना से 1694 लोगों की मौत हो चुकी है।
हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 14 हजार 183 लोग ठीक भी हुए हैं। इसी के साथ अबतक इस जानलेवा संक्रमण के करीब 50 हजार मामले सामने आ चुके हैं। लगातार इस तरह से आंकड़ों का बढ़ना विनाशकारी सिद्ध हो सकता है। भारत के सभी राज्यों में कोरोना की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कई राज्यों में कोरोना विस्फोटक स्थिति में पहुंच चुका है।
कोरोना से किस राज्य में कितनी मौतें?
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 617, गुजरात में 368, मध्य प्रदेश में 176, राजस्थान में 89, दिल्ली में 64, उत्तर प्रदेश में 56, आंध्र प्रदेश में 36, पश्चिम बंगाल में 140, तमिलनाडु में 33, तेलंगाना में 29, कर्नाटक में 29, पंजाब में 25, जम्मू-कश्मीर में 8, हरियाणा में 6, केरल में 4, झारखंड में 3, बिहार में 4, हिमाचल प्रदेश में दो, चंडीगढ़, असम, मेघालय और ओडिशा में एक-एक मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता लव अग्रवाल ने कहा कि कुछ राज्यों ने सही समय पर अपने यहां के केस के बारे में जानकारी नहीं दी है। अब वहां से केस आने लगे हैं। उन्होंने कहा कि हम कन्टेनमेंट जोन के आधार पर काम कर रहे हैं। प्रशासन लगातार इसपर नजर बनाए हुए है।
बता दें कि बीते 4 मई से भारत में लॉकडाउन का तीसरी पीरियड शुरू हो चुका है। तीसरे पीरियड में सरकार ने देश के जिलों को रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में विभाजित कर कुछ रियायत दिया है। रेड जोन के इलाके में स्थिति पहले की तरह ही रहेंगे, जबकि ग्रीन और ऑरेंज जोन के इलाकों में सरकार ने कुछ छूट प्रदान किया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए हन्ट आई न्यूज के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।