भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) अध्यक्ष सौरभ गांगुली इंग्लैंड रवाना हो गए हैं। ऐसा माना जा रहा है कि वह वहां पर चार राष्ट्रों की सीरीज पर चर्चा कर सकते हैं। गांगुली को इंग्लैंड ऐंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के साथ अनौपचारिक बैठक में भाग लेना है, जहां वह ईसीबी के अधिकारियों से बात करेंगे।
इस बैठक में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि चार राष्ट्रों की सीरीज को लेकर इस बात पर भी चर्चा की जाएगी कि यह सीरीज किस तरह शुरू होगी और कैसे यह आईसीसी के फ्यूचर टूर प्रोग्राम में शामिल होगा। गांगुली इसी चीज पर बात करने के लिए इंग्लैंड गए हैं।
सूत्रों ने कहा, ‘हां, गांगुली ईडन गार्डंस से बुधवार को इंग्लैंड के लिए रवाना हुए हैं और वह वहां चार राष्ट्रों की सीरीज पर बात करेंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अधिकारी भी इस बैठक में शामिल हो सकते हैं। यह इस बात पर निर्भर करता है कि चीजों की प्रगति कैसे होती है क्योंकि कुछ चीजों को देखने की जरूरत है।
गांगुली पहले ही इस बात की घोषणा कर चुके हैं कि बीसीसीआई हर साल चार राष्ट्रों की सीरीज आयोजित कराने पर विचार कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और भारत के अलावा कोई अन्य शीर्ष देश शामिल हो। बीसीसीआई के अधिकारियों ने ईसीबी और सीए के अधिकारियों से इस बारे में बात भी की है।
यह भी ट्रेंड में है 😊👇

मिचेल स्टार्क ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट से लिया संन्यास – जानिए वजह, करियर और पर्सनल लाइफ
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के दिग्गज तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने आखिरकार टी20 इंटरनेशनल…

इंडिया बनाम पाकिस्तान WCL 2025 मुकाबला रद्द, खिलाड़ियों ने खेलने से इनकार किया
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स 2025 (WCL 2025) में इंडिया चैंपियंस और पाकिस्तान चैंपियंस के बीच…

बुमराह को मिला इस खिलाड़ी का साथ, बोले- फिट हैं तो हर टेस्ट खेलें बुमराह, सिर्फ तीन मैच तक सीमित रखना ठीक नहीं
Sport News: इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज इयान बेल का मानना है कि भारत को…
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के मुख्य कार्यकारी केविन रॉबटर्स ने इसे लेकर सकारात्मक रुख दिखाया था और कहा था, ‘मुझे लगता है कि सौरभ गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद यह एक नया विचार है।

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

































