नीति आयोग से अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा, लौटेंगे शिक्षा क्षेत्र में वापस

Arvind Pangariya resigns policy commission

नई दिल्ली। नीति आयोग के उपाध्यक्ष अरविंद पनगढ़िया ने नीति आयोग से इस्तीफा दे दिया है। उनका कहना है कि उन्होंने अपने इस्तीफे के बारे में पीएम मोदी को 2 महीने पहले ही बता दिया था। पनगढ़िया फिर से अपने शिक्षा क्षेत्र में जाना चा रहे हैं। 31 अगस्त को नीति आयोग में उनका आखिरी दिन होगा। बता दें कि नीति आयोग की स्थापना योजना आयोग की जगह 2015 में किया गया था। तीन साल के मोदी सरकार के सफर में नीति आयोग का महत्वपूर्ण स्थान रहा है।

Read Also: केंद्र सरकार की मुश्किलें बढ़ी, राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग संशोधन विधेयक राज्यसभा में पास

इस नीति आयोग को नेशनल इंस्टीट्यूट फॉर ट्रांस्फॉर्मिंग इंडिया (NITI) नाम देते हुए केन्द्रीय कैबिनेट ने 1 जनवरी 2015 को स्थापित किया था। केन्द्र सरकार के लिए नीतियों का निर्माण करने के लिए नीति आयोग ने 3 अहम उद्देश्यों को सामने रखा था- डिजिटल इंडिया, कोऑपरेटिव फेडरलिज्म, महिलाओं को विकास की मुख्यधारा में लाना, अर्थात ‘नीति आयोग का उद्देश्य है ऐसे सुदृढ़ राज्यों का निर्माण करना जो आपस में एकजुट होकर एक सुदृढ़ भारत का निर्माण करें।

Read Also: अब शरीर में लगेंगे चिप, चिप की मदद से कर सकेंगे अपने सारे काम

बता दें कि 62 वर्षीय पनगढ़िया एक भारतीय-अमेरिकी अर्थशास्त्री हैं। वह कोलंबिया विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रह चुके हैं। वह एशियाई विकास बैंक के मुख्य अर्थशास्त्री और कालेज पार्क मैरीलैंड के अंतरराष्ट्रीय अर्थशास्त्र केन्द्र में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर और सह-निदेशक रह भी चुके हैं। अरविंद पनगढ़िया ने प्रिंसटोन विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी किया है। वह विश्व बैंक, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष, विश्व व्यापार संगठन और व्यापार एवं विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (एंकटाड) में भी विभिन्न पदों पर काम कर चुके हैं।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

 

मोबाइल पर भी अपनी पसंदीदा खबरें पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और ट्विटरगूगल प्लस पर फॉलो करें


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

नीति आयोग से अरविंद पनगढ़िया ने दिया इस्तीफा, लौटेंगे शिक्षा क्षेत्र में वापस

Arvind Pangariya resigns policy commission
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts