Article 370 और 35A खत्म, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बना दो प्रदेश

article-370-and-35a-abolish,-jammu-and-kashmir-and-ladakh-become-two-states

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर से Article 370 और 35A को खत्म कर दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने राज्यसभा में Article 370 हटाने का संकल्प पेश किया। गृहमंत्री के प्रस्ताव पेश करने के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 370 को हटाने के लिए संविधान आदेश 2019 की अधिसूचना जारी कर दी।

जम्मू-कश्मीर से धारा 370 के खत्म होने के बाद कई विपक्षी दलों की अलग-अलग राय आई है। कई दल केंद्र सरकार के साथ हैं तो कईयों ने इस फैसले का विरोध किया है। वहीं यूपी से बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती ने केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया है।

राज्य पुनर्गठन विधेयक पेश

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग-अलग केंद्र शासित प्रदेश बनाने के लिए सरकार ने सोमवार को राज्य पुनर्गठन विधेयक भी पेश किया। इस पेश करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जम्मू-कश्मीर दिल्ली और पुड्डुचेरी की तरह केंद्र शासित प्रदेश रहेगा यानी यहां विधानसभा रहेगी। वहीं लद्दाख की स्थिति चंडीगढ़ की तरह होगी, जहां विधानसभा नहीं होगी।

राज्यसभा में Article 370 पर चर्चा के दौरान पीडीपी नेता मीर फैयाज और नजीर अहमद लावे ने सदन में कपड़े फाड़े। जिसके बाद सभापति नायडू ने दोनों नेताओं को सदन से बाहर जाने को कहा।

भाजपा ने संविधान की हत्या कर दी- गुलाम नबी आजाद

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
EVM Row

कर्नाटक के सरकारी सर्वे ने खोली कांग्रेस की पोल? 83% जनता ने EVM को बताया भरोसेमंद

कर्नाटक सरकार के आधिकारिक सर्वे में EVM पर जनता का भारी भरोसा सामने आया है।…

Jan 2, 2026

गुलाम नबी ने कहा कि पीडीपी के सांसदों द्वारा किए गए काम की निंदा करता हूं। हम भारत के संविधान के साथ हैं। हम संविधान की रक्षा के लिए जान की बाजी लगा देंगे। लेकिन भाजपा ने आज संविधान की हत्या कर दी।

शाह ने कहा- अनुच्छेद 370 के तहत जम्मू-कश्मीर को 3 परिवार लूट रहे थे। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 भारत को जम्मू-कश्मीर से जोड़ता है, यह सही नहीं है। महाराजा हरि सिंह ने जम्मू-कश्मीर इंस्ट्रूमेंट ऑफ एक्सेशन पर 27 अक्टूबर 1947 पर दस्तखत किए थे। अनुच्छेद 370 1954 में अस्तित्व में आया।

क्या है धारा 370 और 35A?


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews

Huntinews

Article 370 और 35A खत्म, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख बना दो प्रदेश

article-370-and-35a-abolish,-jammu-and-kashmir-and-ladakh-become-two-states
Picture of Huntinews

Huntinews

Related Posts