अमेरिका ने ईरान पर 4 न्यूक्लियर प्रतिबंधों को 60 दिनों के लिए बढ़ाया

अमेरिका

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर अगले 60 दिनों तक के लिए 4 प्रतिबंधों को जारी रखने का फैसला किया है। इसके साथ ही तेहरान के लिए न्यूक्लियर हथियार बनाना मुश्किल होगा। अमेरिका ने 2018 में ईरान न्यूक्लियर डील रद्द करके प्रतिबंध लगा दिए थे। अब अमेरिका ईरान पर इस बात का भी दबाव बना रहा है कि वह अपनी न्यूक्लियर और मिसाइल संबंधी गतिविधियां बंद कर दे।

अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट की प्रवक्ता मोर्गन ओर्टागस ने अपने बयान में कहा कि अमेरिका ईरान पर 60 दिनों के लिए 4 प्रतिबंधों को जारी रखेगा। हम ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम को मॉनिटर करेंगे और किसी भी वक्त इन प्रतिबंधों को अजटस्ट कर सकते हैं। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ईरान को कभी न्यूक्लियर हथियार बनाने की इजाजत नहीं मिलेगी।

उन्होंने कहा, ये प्रतिबंध ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर आधारित हैं, जिसे स्वीकार नहीं किया जाएगा। ट्रंप प्रशासन का इस फैसले के बाद अरक हेवी-वॉटर रीसर्च रिऐक्टर, बुशेहर न्यूक्लियर पावर प्लांट, तेहरान रीसर्च रिऐक्टर और दूसरे न्यूक्लियर प्रॉजेक्ट्स में नॉन-प्रोलिफरेशन के काम को जारी रखा जा सकेगा।

बयान में कहा गया कि हम अपनी डिप्लोमैटिक और इकनॉमिक हथियारों के जरिए ईरान की प्रोलिफरेशन ऐक्टिविटीज को रोकना जारी रखेंगे। हम ईरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर नजर रखेंगे और कभी भी ये प्रतिबंध एडजस्ट कर सकते हैं। बता दें कि अमेरिका द्वारा यह कदम ऐसे समय में लिया गया है जब दुनिया कोरोना वायरस से पीड़ित है।

यह भी ट्रेंड में है 😊👇

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह

पत्रकारिता के छात्रों को अनूप पांडेय की सलाह, विजुअल्स की समझ से बनेंगे अच्छे टीवी पत्रकार

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय के पत्रकारिता विभाग में एलुमनी अनूप पांडेय ने छात्रों को…

Feb 10, 2026
Driving Licence New Rules

Driving Licence New Rules: अब हेलमेट नहीं पहना तो लाइसेंस होगा रद्द, और जानिए क्या-क्या बदला

Driving Licence New Rules के मुताबिक, सड़क पर बार-बार लापरवाही करने वाले चालकों पर लगाम…

Jan 22, 2026
खालिदा जिया का निधन

Bangladesh Breaking News: पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया का निधन, 80 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री और बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) की प्रमुख खालिदा जिया का निधन…

Dec 30, 2025

विश्व में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पूरी दुनिया में कोरोना के अबतक 800 000 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। दुनिया भर में कोरोना वायरस के संक्रमण से अबतक 38 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कोरोना के 1427 मामले सामने आए हैं और 42 लोगों की मौत हो चुकी है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

अमेरिका ने ईरान पर 4 न्यूक्लियर प्रतिबंधों को 60 दिनों के लिए बढ़ाया

अमेरिका
Picture of Huntinews Hindi

Huntinews Hindi

Related Posts