अखिलेश यादव का भाजपा के वर्चुअल रैली पर तंज, बताया ‘खर्चुअल रैली’

अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा के वर्चुअल रैली पर तंज कसा है। सपा नेता अखिलेश यादव ने अमित शाह के वर्चुअल रैली पर कहा कि भाजपा झूठ का रिकॉर्ड बना रही है। उन्होंने भाजपा के वर्चअल रैली को खर्चुअल रैली का नाम दिया।

अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट के जरिए सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सुना है बिहार की तरह आज पश्चिम बंगाल में भी अरबों खर्च करके विश्व रिकॉर्ड बनाने वाली एक ‘खर्चुअल रैली’… या ‘वर्चुअल रैली’ हो रही है। दावा ये है कि ये चुनावी रैलियां नहीं हैं तो फिर बूथ स्तर तक इन्हें पहुँचाने के प्रयास क्यों? दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकॉर्ड बना रही है।

बता दें कि भाजपा की वर्चअल रैली ऐसे समय में हो रहा है जब देश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या ढाई लाख की संख्या को पार कर गया है। केंद्र सरकार सहित विभिन्न राज्य सरकारों के विफल प्रयासों की आलोचना हो रही है।

भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक 7, 466 लोगों की मौत हो चुकी है। भारत में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 2 लाख 66 हजार 598 तक पहुंच चुकी है। यह आंकड़ा केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। भारत में बढ़ते संक्रमण के बीच चुनावी रैलियों को लेकर सपा नेता अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसा है।


Follow us on Google News

देश और दुनियाँ की ताजा खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ। लेटेस्ट न्यूज के लिए Huntnews.Com के होमपेज पर जाएं। आप हमें फेसबुक, पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब कर सकते हैं।

Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

अखिलेश यादव का भाजपा के वर्चुअल रैली पर तंज, बताया ‘खर्चुअल रैली’

अखिलेश यादव
Picture of Huntinews Team

Huntinews Team

Related Posts